Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

पहली पत्नी और 2 बेटियों को छोड़ खुद से आधी उम्र की लड़की से रचाई शादी, देखिए प्रकाश राज के परिवार की तस्वीरें

बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा की फिल्मों में भी नजर आ चुके मशहूर अभिनेता प्रकाश राज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है|

प्रकाश की बात करें तो इन्हें हिंदी फिल्मों में अधिकतर नेगेटिव रोल्स में देखा जाता है और इंडस्ट्री में एक दमदार विलेन के रूप में ये अपनी खास पहचान रखते हैं| प्रकाश के करियर की बात करें तो इन्होंने थिएटर के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी जिसके बाद अपनी शानदार लुक्स और एक्टिंग के दम पर आज इन्होंने दर्शकों के बीच गजब की लोकप्रियता हासिल की|


बेंगलुरु में जन्मे प्रकाश राज को साउथ और बॉलीवुड के साथ-साथ कन्नड़ भाषा के कुछ सीरियल्स में भी अहम किरदारों को निभाते देखा गया है| इसके अलावा तमिल और मराठी इंडस्ट्री में भी इन्होंने थोड़ा वक्त गुजारा है| वहीं अगर इनके बॉलीवुड करियर पर नजर डाले तो इन्होंने अपने करियर में सिंघम, हिरोपंती, जंजीर, पुलिसगिरी और दबंग 2 जैसी शानदार फिल्मों में अहम किरदारों को निभाया है| साथ ही बताते चलें के उन्होंने साल 2009 में आई फिल्म वांटेड के जरिये बॉलीवुड में अपना सफल डेब्यू किया था|

लेकिन अपने करियर में इतनी कामयाबी हासिल करने वाले अभिनेता प्रकाश राज की असल जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही| प्रकाश राज की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो तमिल एक्ट्रेस ललिता कुमारी संग साल 1994 में इन्होने शादी की थी| और इस शादी से प्रकाश 3 बच्चों के पिता भी बने थे जिनमें इनकी दो बेटियां मेघना और पूजा सहित एक बेटा सिद्धू शामिल है|


यहां तक सब कुछ सही चला लेकिन फिर साल 2004 इनकी जिंदगी में गमों के बादल के रूप में आया| इस साल इन्होंने अपने बेटे सिद्धू को महज 5 साल की उम्र में खो दिया| जिसके बारे में एक बातचीत के दौरान प्रकाश राज ने बताया था क्या अपने बेटे को उन्होंने अपने ही खेतों में अंतिम बार अग्नि दी थी| अपनी बेटियों को लेकर प्रकाश कहते हैं कि वो उन्हें बहुत क्या प्यार करते हैं पर बेटे की कमी आज भी कहीं ना कहीं उन्हें खलती है|


बेटे के जाने के बाद पत्नी और इनके रिश्ते में भी काफी बदलाव आए थे| गुजरते वक्त के साथ इन दोनों के रिश्ते में दूरियां भी आने लगी थी| इसके बाद रिश्ते को बचाने की काफी कोशिशों के बाद भी साल 2009 में प्रकाश और उनकी पत्नी ललिता अलग हो गए| इसके लगभग एक साल बाद यानि साल 2010 में प्रकाश राज ने पोनी वर्मा के साथ दूसरी शादी की| बता दें के पोनी वर्मा इंडस्ट्री में एक कोरियोग्राफर के रूप में अपनी पहचान रखती हैं|

प्रकाश राज और पोनी वर्मा की बात करें तो इन दोनों की उम्र में तकरीबन 12 सालों का अंतर है| और इसी वजह से जब प्रकाश ने दूसरी शादी की थी तब इनकी है दूसरी शादी काफी अधिक सुर्खियों में भी आ गई थी| अपनी दूसरी शादी से प्रकाश चौथी बार 3 फरवरी, 2016 को पिता बने थे जब इनकी पत्नी नें बेटे वेदान्त को जन्म दिया था|


बता दें के बेटे वेदांत के जन्म के वक्त प्रकाश राज की उम्र पूरे 50साल की और इसके बाद अब जाकर एक बार फिर से इनकी जिंदगी बीते कुछ सालों से पटरी पर लौट आई है|

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.