Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

पाकिस्तानी पति से मिले ऐसे जख्म कि टूट गईं थीं शत्रुघ्न सिन्हा की हिरोइन, बेटी के साथ ये काम कर हो रहा गुजारा

70 के दशक की फेमस एक्ट्रेस

रीना रॉय (Reena Roy) जितनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती की मल्लिका रही हैं, उतनी उनकी जिंदगी खूबसूरत नहीं थी। रीना रॉय को न तो उनका पहला प्यार मिल सका था न उनकी शादी ही सफल रही थी। शुत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के साथ अधूरी प्रेम कहानी से निकल कर रीना ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान (Mohsin Khan) से शादी की थी, लेकिन ये शादी भी उनके लिए नासूर बन गई थी। बचपन में माता-पिता के अलगाव और जवानी में खुद के तालक का दर्द उन्हें ऐसा मिला कि उन्होंने खुद को सिंगल रखाना ही ज्यादा बेहतर समझा। आइए जानें कि रीना रॉय की ज़िंदगी किन उतार-चढ़ाव से गुजरी है।

रीना रॉय का असली नाम सायरा अली था। रीना की मां हिंदू थीं और पिता मुस्लिम थे। रीना की मां का नाम शारदा रॉय और पिता का नाम शाकिब अली था और उनके चार भाई बहन थे। पैरेंट्स के तलाक के बाद एक्ट्रेस ने अपना नाम बदलकर रीना रख लिया था।


फ़िल्म ‘कालीचरण’ के दौरान रीना रॉय अपने से 11 साल बड़े शत्रुघ्न सिन्हा को दिल दे बैठीं थीं। दोनों 7 साल तक रिलेशनशिप में रहे और जब शादी की बारी आई तो अचानक से शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम से शादी कर ली थी।

प्यार में मिली असफलता के बाद रीना ने तुरंत बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली थी। करियर की बुलंदियों पर रीना का पाकिस्तानी से शादी का फैसला सबको हैरान कर दिया था।

शादी के बाद रीना और मोहसिन ने कराची में शादी की और सब कुछ छोड़ कर पाकिस्तान चली गईं। कुछ साल तो दोनों के बहुत ही अच्छे गुजरे और इनकी एक जन्नत भी हुई, लेकिन उनकी शादी भी लंबे समय तक नहीं चल पाई।

इस शादी में रीना को इतनी तकलीफ मिली की उन्होंने 1990 में मोहसिन ने तलाक ले लिया, लेकिन ये लड़ाई आसान नहीं थी। रीना बेटी की कस्टडी के लिए लड़ती रहीं, लेकिन उन्हें जन्नत की कस्टडी नहीं मिली। जन्नत की कस्टडी पिता मोहसिन को मिल गई थी।

बेटी से अलगाव और तलाक के बाद रीना बेहद टूट गई थीं और वह वापस मुंबई आ गई थीं। उनका फिल्मी करियर भी खत्म हो चुका था। रीना ने फिल्मों में वापसी करने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाईं।

काफी सालों बाद रीना के पति मोहसिन ने तीसरी शादी की और इसके बाद जन्नत की कस्टडी छोड़ दी और तब उन्हें अपनी बेटी की परवरिश के लिए सिंगल रहना बेहतर समझा। जन्नत के मुंबई आते ही उन्होंने उसका नाम बदल कर ‘सनम’ रख दिया था। अब रीना अपनी बेटी के साथ एक्टिंग स्कूल चलाती हैं।

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.