Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

पिता बोनी कपूर ने खोल डाले जहान्वी कपूर की बा’थरु’म के रा’ज, बोले- सुबह इसके क’मरे में क’प’ड़े बिखरे…

Janhvi Kapoor and Boney Kapoor Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘मिली’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. जाह्नवी कपूर पिछले दिनों फिल्म के प्रमोशन्स को लेकर कई रियलिटी शोज में भी पहुंची. जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ भी मिल के प्रमोशन के लिए गई थीं. कॉमेडी शो में जाह्नवी कपूर के कई सीक्रेट्स बाहर आए जिन्हें सुनने वाले हैरान रह गए. जाह्नवी के पिता बोनी कपूर ने भी उन सीक्रेट्स पर अपना रिएक्शन दिया.

‘द कपिल शर्मा शो’ पर अक्सर गेस्ट आते हैं और हंसी-मजाक का हिस्सा बनते हैं लेकिन कई बार आने वाले मेहमानों के सीक्रेट्स भी वहां खुल जाते हैं. ऐसा ही जाह्नवी कपूर के साथ भी हुआ. दरअसल, जाह्नवी कपूर के पिता ने शो के दौरान अपनी बेटी की पोल खोली है. बोनी कपूर ने शो में बताया, ‘जब सुबह मैं इसके कमरे में जाता हूं तो कपड़े बिखरे हुए होते हैं, टूथपेस्ट खुला होता है. मुझे बंद करना पड़ता है, शुक्र है फ्लश खुद कर लेती है.’

जाह्नवी कपूर अपने बाथरुम सीक्रेट्स सामने आने के बाद झेंप जाती हैं और चिल्लाती हैं- ‘पापा…’ बोनी कपूर की इन बातों को सुनने के बाद कपिल शर्मा समेत सभी दर्शक जोर-जोर से ठहाके लगाने लगते हैं. बोनी कपूर की मौजूदगी में द कपिल शर्मा शो पर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को ट्रिब्यूट दिया जाता है. कॉमे़डी शो का ट्रिब्यूट देखने के बाद बोनी कपूर इमोशनल हो जाते हैं और उनकी आंखें भर आती हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.