Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

पिता शत्रुघ्‍न, भाई लव-कुश, घर का नाम रामायण, पर सोनाक्षी को नहीं पता संजीवनी किसके लिए लाए थे हनुमान

टीवी के चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 11’ के कर्मवीर एपिसोड में राजस्थान की समाज सेविका रूमा देवी ने शिरकत की. शो में रूमा का साथ देने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पहुंची थीं. शो में सोनाक्षी एक सवाल का जवाब नहीं दे पाईं, जिस वजह से उन्हें अब सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है.

शो में सोनाक्षी ने एक बहुत से सरल सवाल का जवाब देने के लिए लाइफलाइन का इस्तेमाल किया. सोनाक्षी से शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा कि- रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? इसके चार ओप्शन थे- सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम.

सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब नहीं पता था. इसका जवाब देने के लिए सोनाक्षी को एक्सपर्ट की सलाह वाली लाइफलाइन का इस्तेमाल किया.

इसके बाद से सोनाक्षी का लोग सोशल मीडया पर काफी मजाक बना रहे है. जहां कुछ लोग सोनाक्षी पर तरह-तरह के मीम बना रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उन्हें आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से भी ज्यादा बेवकूफ बता रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, “इन स्टार्स के बच्चों को हमारी संस्कृति के बारे में थोड़ा सा भी ज्ञान नहीं है.” वहीं दूसरे यूजर ने लिख,  “मुझे लगता था कि बॉलीवुड के इतिहास में अनन्या पांडे सबसे खराब एक्ट्रेस हैं, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें गलत साबित कर दिया.”

 

अमिताभ बच्चन ने भी उड़ाया मजाक

सोशल मीडिया यूजर्स ने ही नहीं बल्कि शो में अमिताभ बच्चन ने भी सोनाक्षी का मजाक उड़ाया.  उन्होंने सोनाक्षी से कहा, “आपके परिवार में ज्यादातर लोगों के नाम रामायण से रखे गए हैं. आपके अंकल का नाम राम, लक्ष्मण, भरत हैं. आपके भाई लव-कुश और पिता का नाम शत्रुघ्न है. आपके घर का नाम रामायण हैं.”

अमिताभ ने सोनाक्षी की मम्मी पूनम सिन्हा का नाम लेते हुए कहा कि वे शत्रुघ्न सिन्हा से कहें कि ये एपिसोड न देखें. सोनाक्षी ने मजाक में कहा कि उनके घर ‘रामायण’ के दरवाजे उनके लिए बंद हो जाएंगे.

फिलहाल सोनाक्षी फिल्म आगामी फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.