Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

पिता सैफ की तरह गुस्सैल हैं तैमूर, तस्वीरें लेने वालों पर भड़के, लोगों ने अम्मी करीना को कर दिया ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान आए दिन सुर्खियों में रहते हैं.

तस्वीरों और वीडियो में तैमूर का क्यूट अंदाज फैन्स को खूब पसंद आता है. जन्म के बाद से ही तैमूर अली खान पैपराजी के फेवरेट बने हुए हैं. अब तैमूर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पैपराजी पर नाराज हुए तैमूर
वीडियो में तैमूर अली खान अपनी मम्मी करीना कपूर और छोटे भाई जेह के साथ दिख रहे हैं. तैमूर अपनी मां करीना के साथ नाना रणधीर कपूर के घर गए थे. इस दौरान घर से बाहर निकलते हुए वहां मौजूद पैपराजी ने उनकी तस्वीरें खींचना शुरू किया, तो तैमूर उनपर भड़क गए. उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में तैमूर की हरकत देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी नाराज हैं और जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

यूजर्स ने करीना को किया ट्रोल
तैमूर अली खान के इस वीडियो की वजह से करीना कपूर खान ट्रोल हो रही हैं. तैमूर को देखकर कई यूजर्स ने कमेंट किया है कि छोटी उम्र में वह बहुत शरारती हैं और उन्हें ऐसे लोगों के साथ व्यवहार नहीं करना चाहिए. कुछ यूजर्स ने तैमूर की नैनी के बारे में भी बातें कहीं. एक यूजर ने लिखा कि इनके पास कितनी नैनी हैं? इन्होने प्रेग्नेंसी और मां बनने पर किताब लिख दी है, इसका क्रेडिट नैनी को मिलना चाहिए. कई यूजर्स ने तैमूर को बद्तमीज बताते हुए कहा कि अगर उनका हाल ऐसा रहा तो करीना-सैफ को आगे उसकी वजह से दिक्कत होगी.

बता दें कि तैमूर अली खान चार साल के हैं. उनका जन्म 20 नवंबर 2016 को हुआ था. करीना के प्रोजेक्ट्स की बात को आखिरी बार साल 2020 में आई फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में देखा गया था. अब करीना ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म में आमिर खान के साथ नजर आएंगी. करीना ने हाल ही में अपनी किताब प्रेग्नेंसी बाइबिल भी लॉन्च की है. इस किताब में उन्होंने प्रेग्नेंसी के अनुभवों के बारे में शेयर किया है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.