Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

पैसों के लिए लोगों के साथ रात गुजार चुकी हैं शर्लिन चोपड़ा? अब खुद इस बयान के पीछे का खोला राज

शर्लिन चोपड़ा अपनी बिंदास अदा और बेबाक बयानबाजी के लिए बॉलीवुड में काफी मशहूर हैं। वह किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखती हैं। शर्लिन चोपड़ा ने कई फिल्मों में आइटम नंबर भी किए हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और सेक्सी फोटोशूट शेयर करती नजर आ जाती हैं। शर्लिन बॉलीवुड में तो कुछ खास कर नहीं सकीं लेकिन उनकी हॉट तस्वीरें उन्हें सुर्खियां दिला देती हैं। हाल ही में शर्लिन चोपड़ा की अगली वेब सीरीज पौरषपुर ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी, जिसका ट्रेलर रिलीज हुआ है।

वहीं शर्लिन चोपड़ा ने करीब 10 साल पहले साल 2012 में एक ट्वीट किया था, जिसके चलते काफी चर्चा में थीं, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह पैसों के लिए लोगों के साथ सो रही हैं। इस ट्वीट ने सबका खूब ध्यान खींचा। शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कन्फेस किया था कि वह पेड सेक्स यानी पैसों के लिए कई लोगों के साथ सो चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि लोग उन्हें कई बार पेड सेक्स के लिए अप्रोच करते थे और वह इसके लिए हामी भर देती थी, क्योंकि इससे आसानी से पैसे मिल जाता था। हालांकि अब वह ऐसा नहीं करती हैं और अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस विषय में सफाई दी है।

अब ऐसा नहीं करती शर्लिन चोपड़ा

शर्लिन के इसी बयान पर एक हालिया इंटरव्यू में रिएक्शन मांगा गया था। सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में जब शर्लिन से उनके पेड सेक्स वाले बयान पर रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वो पहले ऐसा करती थीं लेकिन अब वो इसके लिए अवेलेबल नहीं हैं। शर्लिन चोपड़ा ने आगे यह कहा था कि लोगों ने उनके बयान का गलत मतलब निकाल लिया था और मामला बेमतलब हाईलाइट हो गया था जबकि उन्होंने पब्लिसिटी बटोरने के लिए यह बयान नहीं दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने सच बोला था क्योंकि वह ऐसा करती थीं।

डायरेक्टर पूछते थे गंदे सवाल

शर्लिन चोपड़ा ने इसी इंटरव्यू में अपनी लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि कास्टिंग की प्रोसेस के दौरान एक डायरेक्टर ने उनसे उनका कप साइज़ पूछा था और वह उनके ब्रेस्ट को छूना चाहता था। शर्लिन चोपड़ा ने यह कहा कि “मुझसे कई निर्देशक पूछते रहे कि क्या मैंने अपने ब्रेस्ट की सर्जरी कराई है। मेरे पास झूठ बोलने का कोई कारण नहीं था।”

शर्लिन ने आगे यह कहा था कि वह अपने ब्रेस्ट साइज से खुश नहीं थीं। इस पर लोग उनसे कहा करते थे कि क्या वो इसे छू सकते हैं? कप साइज क्या है? शर्लिन उनकी बातें सुनकर काफी शॉक्ड रह गईं कि लोग किसी एक्ट्रेस के कप साइज के बारे में पता लगाने के बाद ही थिएटर जाएंगे? उन्होंने आगे यह कहा कि मैंने उससे कहा- आप शादीशुदा हैं और महिला की शरीर की रचना के बारे में बख़ूबी जानते होंगे। इस पर जवाब देते हुए डायरेक्टर ने एक्ट्रेस से कहा था कि हां तो? इसके बाद उसने कहा कि उसकी पत्नी से ज्यादा बात नहीं होती।

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.