Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

प्रकाश राज ने दूसरी वाइफ पोनी शर्मा से दोबारा रचाई शादी, बेटे ने जताई फिर से देखने की इच्छा

साउथ और हिंदी फिल्मों के स्टार प्रकाश राज (Prakash Raj) ने वाइफ पोनी वर्मा (Pony Verma) से दोबारा शादी कर ली है.

और उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बता दें कि प्रकाश राज ने साल 2010 में पोनी वर्मा से शादी की थी। 24 अगस्त को उनकी शादी के 11 साल पूरे हुए और उसी खास मौके पर उन्होंने दोबारा शादी की।

Twitter@prakashraaj
प्रकाश राज ने अपनी शादी की सेरिमनी से कुछ प्यारी तस्वीरें ट्विटर (Prakash Raj Twitter) पर शेयर की हैं और यह भी बताया है कि आखिर उन्होंने किसकी इच्छा के कारण 11 साल बाद दोबारा शादी करने का फैसला किया।

प्रकाश राज ने ट्विटर पर लिखा है, ‘हमने आज रात (24 अगस्त) को दोबारा शादी की क्योंकि हमारा बेटा वेदांत यह शादी देखना चाहता था।’

Twitter@prakashraaj
प्रकाश राज से 13 साल छोटी पोनी वर्मा
प्रकाश राज के इस पोस्ट पर फैन्स के खूब कॉमेंट आ रहे हैं और वो दोनों की जोड़ी की खूब तारीफें कर रहे हैं। बता दें कि पोनी वर्मा, प्रकाश राज से उम्र में करीब 13 साल छोटी हैं। पोनी वर्मा से पहले प्रकाश ने साल 1994 में तमिल ऐक्ट्रेस ललिता कुमारी से शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बेटियां और एक बेटा हुआ।

लेकिन कुछ वजहों के चलते उनकी ललिता संग शादी नहीं चल पाई और टूट गई। बताया जाता है कि एक हादसे में प्रकाश राज और ललिता ने बेटे को खो दिया था, जिसके 5 साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद प्रकाश राज की लाइफ में पोनी वर्मा आईं। पोनी वर्मा पेशे से एक कोरियॉग्रफर हैं। हाल ही उन्होंने प्रकाश राज को शादी की 11वीं सालगिरह विश करते हुए इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट लिखा था।

पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ’11 साल हो गए और हमने एक-दूसरे की जान नहीं ली है, एक अनजान जो अब मेरा सबकुछ है।’

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.