Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी के साथ फोटो हुईं वायरल, तस्वीरें देख फैंस बोले- ये तो पापा निक जोनस की कॉपी

नई दिल्ली: 

इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपनी लाइफ में एक वर्किंग वुमेन के साथ साथ मां का किरदार बखूबी निभाती दिख रही हैं. एक बेटी की मां बनने के बाद प्रियंका की प्रायरिटीज बदल गई हैं और वो अपनी बेटी की परवरिश में कोई कमी नहीं देखना चाहतीं. इसलिए वो अपनी बेटी को अच्छा खासा वक्त देती हैं. हाल ही में पीसी को अपनी बेटी को गोद में लेकर हैंग आउट करते देखा गया. उनकी बेटी के संग हैंग आउट करती तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में बेटी मालती को गोद में लिए प्रियंका काफी खुश और रिलेक्स होकर घूमती नजर आ रही हैं.

बेटी के साथ हैंगआउट करती दिखीं देसी गर्ल 

रेडिट पर पोस्ट इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैजुअल लुक में प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए घूम रही हैं.उनके साथ उनका पेट डॉग भी वॉक कर रहा है. प्रियंका ने जिस देसी अंदाज में अपनी बेटी मालती को गोद में लिया है, उससे साफ जाहिर हो रही है कि वो बेटी का बहुत ख्याल रखती हैं. प्रियंका  बीच बीच में बेटी को पानी भी पिला रही हैं. इन तस्वीरों में पीसी की बेटी काफी प्यारी और क्यूट दिख रही है. इस ओवरलोडेड क्यूटनेस को देख फैंस फ़िदा नज़र आ रही हैं. वो मां की गोद में काफी खुश नजर आ रही हैं.

तस्वीरों पर जमकर आ रहे हैं कमेंट्स 

इन तस्वीरों के पोस्ट होते हैं प्रियंका के फैंस खासे एक्साइटेड हो गए हैं. इन तस्वीरों पर कमेंट्स की भरमार है और लोगों को मां बेटी पर जमकर प्यार आ रहा है. एक यूजर ने लिखा है -पीसी की बेटी बिलकुल निक जोनस की तरह दिख रही है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है – पीसी जब छोटी थी तो इसी तरह दिखा करती थी. साथ में यूजर ने पीसी के बचपन की तस्वीर भी कमेंट में शेयर की है. ढेर सारे लोग मालती की क्यूटनेस पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है – क्यूट मालती चोपड़ा जोनस. एक यूजर ने लिखा है – मालती के साथ साथ पीसी का डॉग भी उसकी अटेंशन चाह रहा है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.