Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने खोला बेडरूम सीक्रेट, बोली- “मुझे 11 बच्चे चाहिए निक नहीं सोने देते”

प्रियंका चोपड़ा ने दुनियाभर में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. पिछले काफी दिनों से प्रियंका काफी सुर्खियों में हैं. प्रियंका इन दिनों मदरहुड इंजॉय कर रही हैं. वह अपनी बेटी की परवरिश करने में लगी हुई हैं. आए दिन प्रियंका सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. प्रियंका और निक सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार दिखाने में भी पीछे नहीं हटते. दोनों के बीच बहुत ज्यादा प्यार है, जिसे जाहिर करने में ये दोनों बिल्कुल भी नहीं झिझकते हैं.

लेकिन प्रियंका ने एक बार शादी के बाद की जिंदगी को लेकर खुलासा किया था. प्रियंका ने अपने बेडरूम सीक्रेट खोले थे. उन्होंने यह भी बताया था कि शादी के बाद कई ऐसी रातें आई, जब प्रियंका सो नहीं पाईं और इसकी वजह थे उनके पति निक जोनस. निक जोनास की वजह से कई ऐसी रातें थी, जो उन्हें बिना सए गुजारनी पड़ी.

दरअसल प्रियंका ने बताया था कि उनके पति निक जोनस को डायबिटीज है, जिस वजह से रात को कई बार उन्हें परेशानी हो जाती है. इसी वजह से कई बार रात को प्रियंका को उठ कर चेक करते रहना पड़ता है कि सब ठीक है या नहीं. वैसे यह कोई बड़ी बात भी नहीं है. प्रियंका निक की पत्नी हैं तो उनका ध्यान रखना प्रियंका का कर्तव्य है.

प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान फैमिली प्लानिंग को लेकर भी चर्चा की थी. प्रियंका ने मजाक-मजाक में कहा था कि उन्हें 11 बच्चे चाहिए. लेकिन निक जोनस ने साफ-साफ कह दिया कि प्रियंका भले ही कहें कि उन्हें क्रिकेट टीम नहीं चाहिए. लेकिन मैं तो कहूंगा कि मुझे कई बच्चे चाहिए.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.