Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

‘प्रियंका चोपड़ा को 11 साल छोटे निक जोनस में दिखती है पिता की छवि’

प्रियंका चोपड़ा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. प्रियंका को ग्लोबल आइकॉन माना जाता है और वह बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना नाम बना चुकी हैं.

प्रियंका की फिल्मों का इंतजार तो फैंस को होता ही है, साथ ही उनके निजी जीवन में भी फैंस दिलचस्पी रखते हैं. प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की है. दोनों की शादी को दो साल से ज्यादा का समय हो गया है और वह फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देते हैं.

निक में दिखती है पिता की छवि
यूं तो प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस और उनके परिवार के साथ अपने बॉन्ड के बारे में कई बार बात कर चुकी हैं. हालांकि एक बार ऐसा भी हुआ था जब उन्होंने बताया था कि उन्होंने निक जोनस को अपना हमसफर क्यों चुना. प्रियंका ने कहा था कि निक जोनस और उनके दिवंगत पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा के बीच बहुत सी समानताएं हैं और निक में उन्हें अपने पिता की छवि नजर आती है.

प्रियंका चोपड़ा अपने पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा के बेहद करीब थीं. अशोक चोपड़ा का निधन जून 2013 में कैंसर की वजह से हुआ था. 2019 में प्रियंका ने निक में पिता की छवि देखने को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था, ‘जैसे जैसे मैं उन्हें जानती जा रही हूं, हां. मुझे लगता है कि मैंने किसी ऐसे से शादी की है जो मेरे पिता की छवि है. सिर्फ म्यूजिक ही नहीं. वह दोनों बहुत मजबूत, जमीन से जुड़े और भरोसे के लायक हैं.’

मुंबई मिरर इस बातचीत में उन्होंने यह भी कहा था, ‘निक सबसे समझदार इंसान हैं जिनसे मैं मिली हूं. वह जो भी करते हैं उसमें मुझे पहले रखते हैं. यह बहुत बेहतरीन एहसास है कि आप सुबह उठो और देखो कि यहां एक इंसान है जो खुद के बारे में सोचने से पहले आपके बारे में सोचता है. यही बात चाहते हो कि कोई आपको बेहद प्यार करे.’

प्रियंका ने निक को सिखाई ये बात
निक जोनस ने भी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ एक पॉडकास्ट में की थी. उन्होंने बताया था कि प्रियंका ने उन्हें चीजों को हल्के में लेना सिखाया है. निक ने कहा, ‘कभी कभी आपको ऊंचा उड़ने के लिए अपनी गति को धीमा करने की जरूरत होती है. उन्होंने मुझे चीजों के साथ बहना और हल्के में लेना सिखाया है. यह ऐसी चीजें हैं जिनसे मैं अभी भी हर दिन से कुश्ती लड़ रहा होता हूं. लेकिन यह सही में जिंदगी जीने का अच्छा तरीका है. अभी तक मैंने जितनी चीजें सीखी हैं उनमें से यह सबसे जरूरी है कि आपको कुछ समय निकालना चाहिए. भले ही वो वॉक के लिए हो या फिल्म के लिए, कुछ भी हो वह समय आपका है. कुछ पल के लिए रुक जाओ बस.’

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं. यहां वह अपनी फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग करने आई थीं. इसके खत्म होने के बाद से वह हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.