Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

‘फिर समझो पाक साफ है राज कुंद्रा’, पीएम नरेंद्र मोदी संग शिल्पा शेट्टी की ऐसी फोटोज शेयर कर बोल रहे लोग…

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पुलिस गिरफ्त में हैं।

उनपर पोर्न फिल्मों के व्यापार का आरोप है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी भी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी कुछ तस्वीरें शेयर कर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है:


शिल्पा शेट्टी केंद्र सरकार के अभियान फिट इंडिया मूवमेंट की ब्रांड एंबेसडर हैं। इस सिलसिले में वह एक कार्यक्रम का हिस्सा भी बनी थीं जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे।


उस इवेंट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हैं।

एक तस्वीर में शिल्पा शेट्टी पीएम नरेंद्र मोदी के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेती भी नजर आई थीं।


पीएम मोदी संग शिल्पा की वो तस्वीरें फिर से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि समझो पाक साफ है राज कुंद्रा।

लोग तस्वीरों को शेयर कर पीएम मोदी और शिल्पा शेट्टी दोनों को ट्रेल कर रहे हैं।


बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का जबसे पोर्न फिल्मों के व्यापार में नाम शामिल होने की बात सामने आई है तभी से सोशल मीडिया में ये मामला सुर्खियों में है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.