Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

फैक्ट चेक: Siddharth Shukla का जिम के बाहर हार्ट अटैक का आखिरी वीडियो आया सामने, जानिए क्या है सच्चाई?

बालिका वधू’ फेम और बिग बॉस 13 के विनर (Bigg Boss 13 Winner) रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) का गुरुवार को हार्ट अटैक (Heart Attack) के चलते निधन हो गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के कूपर अस्पताल (Cooper Hospital) में 40 साल की उम्र में एक्टर ने आखिरी सांस ली. अस्पताल ने पुष्टि की है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है. इतनी कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहने वाले सिद्धार्थ शुक्ला अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़ गए हैं. कूपर अस्पताल के अनुसार, गुरुवार की सुबह जब एक्टर को अस्पताल लाया गया था, तब उनकी मौत हो चुकी थी. सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर के साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह उनका आखिरी वीडियो है और वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला नजर आ रहे हैं.

दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला के नाम पर जिम के बाहर का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह एक्टर का आखिरी वीडियो है. जबकि सच्चाई तो यह है कि यह जिम के बाहर का वीडियो है और यह उनकी आखिरी क्लिप नहीं है. इस वीडियो के वायरल होते ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे फेक बताते हुए इस तरह की फेक खबर या क्लिप शेयर न करने की अपील की है.

हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला के नाम पर वायरल हो रहा ये फेक वीडियो किस जगह का है, ये तो नहीं पता है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे मुंबई के मुलुंड और बैंगलुरू के नाम से शेयर कर रहे हैं. आप भी देखें यह वीडियो…

https://twitter.com/dnazeenews/status/1433313031379841027?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1433313031379841027%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.latestly.com%2Fentertainment%2Fstop-fake-news-do-not-share-the-clip-of-the-gym-in-the-name-of-siddharth-shukla-this-is-not-his-last-video-1003222.html

फेक है यह वीडियो
गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला के यूं अचानक इस दुनिया को छोड़ के जाने से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री के तमाम सितारे सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक जता रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. बहरहाल, आपसे यही अपील की जाती है कि किसी भी वीडियो या खबर को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर करें, ताकि फेक खबरों को फैलने से रोका जा सके.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.