Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

फैजल खान ने अपने ही भाई आमिर खान पर लगाया आरोप, कहा- मेरा करियर बर्बाद कर दिया

आमिर खान के भाई फैजल खान ने अपने ही भाई पर निशाना साधा है और उन्हें अपनी नाकमयाबी का कारण बताया है।

खुलासा करते हुए फैजल ने कहा कि उनके डायरेक्शनल डेब्यू फिल्म ‘फैक्ट्री’ में आमिर खान ने किसी भी प्रकार की कोई सहायता नहीं की हैl इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट भी नहीं सुनी है l आमिर खान के भाई फैजल खान जल्द बतौर निर्देशक डेब्यू करने वाले हैंl वह इस फिल्म में एक्ट भी कर रहे हैं, फिल्म इंडस्ट्री से लंबे समय तक दूर रहने के बाद वह एक बार फिर दमदार कमबैक करने के लिए तैयार हैं l

फैजल खान ने अपने ही भाई आमिर खान पर लगाया करियर बर्बाद करने का आरोप
इंटरव्यू में कही ये बात
एक इंटरव्यू में फैजल खान ने कहा है, ‘नहीं, मुझे आमिर खान से कोई मदद नहीं मिलीl उन्होंने तो कहानी भी नहीं पढ़ी है और मुझे उनकी सहायता की जरूरत भी नहीं है क्योंकि मैं उस प्रक्रिया से गुजर चुका हूंl मैंने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर असिस्टेंट ज्वाइन किया था और मैं अपने काम और अनुभव के दम पर फर्स्ट असिस्टेंट तक पहुंचा था l

इसके अलावा मैंने कई फिल्मों में काम किया है l मैंने टीवी और थिएटर भी किया हैl मैं इस पूरी प्रक्रिया से गुजर चुका हूंl जब मैं आमिर खान के साथ उनके प्रोडक्शन हाउस में था, तब मैं स्क्रिप्ट पढ़ता थाl इसके चलते जितना भी मुझे अनुभव है मैंने वह सारा इस फिल्म में लगा दिया है l

फैजल खान ने अपने ही भाई आमिर खान पर लगाया करियर बर्बाद करने का आरोप‘ आमिर खान के भाई फैजल खान ने आगे कहा, ‘मैंने अपने निर्णय किसी को भी लेने नहीं दिए l बतौर निर्देशक अपने निर्णय खुद लेने होते हैं, अन्यथा आप किस प्रकार से अपनी पहचान बना पाएंगे l मेरे खुद के संघर्ष रहे हैंl फैजल खान कब आमिर खान की परछाई से बाहर निकलेगा? कब कोई लिखेगा की फैजल खान का भाई आमिर खान है l

यह सिस्टम बदलने की आवश्यकता है l इसके पहले फैजल खान ने अपने परिवार वालों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन्हें नजरबंद कर रखा थाl इसके अलावा उनकी जबरदस्ती दवाई भी करवाई गई थीl

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.