Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
OffBeat

फोटो में दिख रही काली लाइनों के पीछे छिपे हुए हैं नंबर, 7 सेकेंड में खोजकर बताएं

optical illusions: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. जिसके साथ चैलेंज दिया जा रहा है कि तस्वीर में छुपे नंबर को 7 सेकंड में खोज कर बताना है. क्या आप भी यह चैलेंज ट्राई करना चाहेंगे.

optical illusions Trending News: आमतौर पर ज्यादातर लोगों को अपने खाली समय में इंस्टाग्राम से लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो देख अपना टाइम पास करते देखा जाता है. फिलहाल अगर अब आप वीडियो को देख तंग आ गए हैं और कुछ बेहतरीन करने की फिराक में हैं तो आप दिमाग की नसों के तेज करने वाली कुछ मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन का रुख कर सकते हैं.

ऑप्टिकल इल्यूजन अक्सर लोगों के सामने भ्रम पैदा कर देता है. इसके कारण यूजर्स तस्वीर या फिर वीडियो में दिख रही चीजों को ठीक से समक्ष नहीं पाते हैं. ऐसे में ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज को हल करते समय यूजर्स को अपना ध्यान एक चीज पर फोकस करना पड़ता है. जिससे यह इंसानों की नजरों को पारखी नजरों में बदल देता है.

हाल ही में ट्वटिर पर @SJosephBurns नाम के यूज़र ने एक ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर पोस्ट की है. जिसे देखने के बाद यूजर्स इसे हल करने के लिए जुट गए हैं. जिसमें कई लोगों को सफलता भी मिली है. वहीं ज्यादातर सही जवाब की तलाश नहीं कर पा रहे हैं. दरअसल तस्वीर में काली सफेद लाइन के बीच कुछ अंक लिखे हैं, जिसका पता यूजर्स को लगाना है. आमतौर पर इस तरहे के ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करते समय यूजर्स जल्दबाजी दिखाते हैं और इसकी बारीकियों पर ध्यान नहीं देते हैं.

अगर आप भी इस चैलेंज को एक्सेप्ट करते हैं तो सिर्फ 7 सेकंड में इस तस्वीर को देखकर आपको इसमें छुपे हुए नंबर बताने हैं. ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करने का सबसे सही तरीका उसे शांत मन से देखना और उसके हर पहलुओं को समझ कर ही निकलता है. फिलहाल सोशल मीडिया पर सामने आई इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर को देख कई यूजर्स ने इस चैलेंज को एक्सेप्ट कर अपने जवाब दिए हैं. बता दें कि तस्वीर में काले और सफेद रंग की लाइनों के पीछे लिखे नंबर 3452839 है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.