बच्चन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मुंबई में कदम रखते मिली दर्दनाक न्यूज
Bollywood Life&Style News & Gossip OffBeat

बच्चन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मुंबई में कदम रखते मिली दर्दनाक न्यूज

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ हाल ही कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में शिरकत की। अब बच्चन परिवार कान्स फिल्म फेस्टिवल से वापस मुंबई लौट आया है लेकिन मुंबई लौटते ही अभिषेक बच्चन को एक दुखद समाचार मिला। इस दुखद समाचार से अभिषेक का दिल टूट गया।

अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस दुखद समाचार के बारे में बताया। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनके परिवार के और अमिताभ बच्चन के बेहद करीबी कॉस्ट्यूम डिजाइनर अकबर शाहपुरवाला का निधन हो गया है।

अभिषेक ने अपनी पोस्ट में बताया कि अकबर ने अमिताभ बच्चन के लिए कई सूट सिले थे। इतना ही उन्होंने उन सूट का कपड़ा खुद काटा भी था। इसके साथ ही अभिषेक के लिए भी पहला सूट भी उन्होंने ही तैयार किया था। अभिषेक ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘बेहद दुखद समाचार के साथ घर लौटा हूं।