Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

बहन शिल्पा की तरह शादीशुदा पर आया शमिता शेट्टी का दिल, टूटे दिल के साथ आज तक हैं सिंगल

Shilpa Shetty Sister Shamita Shetty: बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार शादी की।

वहीं कुछ एक्ट्रेसेज ऐसी भी हैं जिन्होंने कभी शादी ही नहीं की। उन्होंने खुद के लिए सिंगल रहना ही चुना। ऐसी ही एक्ट्रेसेज में एक नाम है शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी का।


शमिता शेट्टी 43 साल की हो चुकी हैं लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। वह अपनी बहन शिल्पा और जीजा राज कुंद्रा के साथ ही मुंबई में रहती हैं।

शमिता ने साल 2000 में यश चोपड़ा की फिल्म मोहब्बतें से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। शमिता का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा।

फिल्मों में काम करने के दौरान ही शमिता का नाम मनोज वाजपेयी के साथ जुड़ा। दोनों साथ में कुछ फिल्में कर चुके हैं।


हालांकि मनोज पहले से शादीशुदा थे और अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रहे थे। कुछ समय के बाद मनोज बाजपेयी और शमिता शेट्टी के लिंकअप की गॉसिप पर विराम लग गया।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में लिखा गया कि मनोज वाजपेयी से शादी ना हो पाने के कारण ही शमिता ने किसी और से शादी नहीं की। हालांकि शमिता या मनोज में से किसी ने इस तरह की बातों की पुष्टि नहीं की कभी।

शमिता अब फिल्मों से दूर हैं। वह अपना खुद का व्यवसाय करती हैं। फ्लॉप करियर के बाद भी वह एक आलीशान लाइफस्टाइल जीती हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.