Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

बीमारी से 23 किलो हो गया इस एक्ट्रेस का वजन, पति ने छोड़ा तो सलमान ने दिया साथ

बॉलीवुड में कुछ ऐसे सितारे हैं जिन्हें जरूरतमंदों की तकलीफ दिखाई देती है और वे उनके लिए कुछ भी कर जाते हैं. उन्ही सितारों में एक है दबंग सलमान खान, जिनकी दरियादिली के चर्चे पूरी दुनिया में मशहूर है. सलमान यारों के यार हैं और किसी जरूररतमंदों के लिए फरिश्ता तभी तो ना जाने कितनों की जिंदगी सुधार उसकी किस्मत बना चुके हैं. कुछ ऐसा ही किया उन्होंने अपनी एक को-स्टार अभिनेत्री के साथ, जब उसका साथ सबने छोड़ दिया था तब सलमान ने उनका साथ दिया और मौत के मुंह से बाहर निकलवाकर उस अभिनेत्री को नई जिंदगी दी है. बीमारी से 23 किलो हो गया इस एक्ट्रेस का वजन, फिर भी अब वो जिंदा है तो सिर्फ सलमान के कारण, और ऐसा हम नहीं वो अभिनेत्री खुद कहती हैं.

बीमारी से 23 किलो हो गया इस एक्ट्रेस का वजन

साल 1995 में आई निर्देशक के.के. सिंह की फिल्म वीरगती में सलमान खान के साथ लीड एक्ट्रेस पूजा डडवाल ने काम किया था. पूजा का करियर तो वहीं ठहर गया लेकिन सलमान इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए और उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा लेकिन जब पूजा ने उनसे मदद मांगी तो सलमान ने उन्हें पहचान लिया. दरअसल पूजा को कुछ समय पहले टीवी की शंका बताई गई थी, जिसमें उन्हें भयंकर खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी. ऐसे में जब पूजा को अपने परिवार और सबसे ज्यादा अपने पति की जरूरत थी तब उन सबने पूजा का साथ छोड़ दिया. पूजा एक सरकारी अस्पताल में बिना पैसों की थीं और उनका साथ देने वाला कोई नहीं था लेकिन पूजा को उस समय सलमान का ख्याल आया और उन्होंने किसी तरह सलमान से एक वीडियो के जरिए संदेश भिजवाया क्योंकि वे खुद वहां तक नहीं जा सकती थीं.

सलमान के पास संदेश पहुंचते ही पूजा को किसी बड़े अस्पताल में रिफर कराया गया और उनका इलाज किया गया. आज जब वे बिल्कुल ठीक हो गई हैं तो सलमान का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रही हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पूजा ने कहा कि सलमान की वजह से आज वे जिंदा हैं और उन्ही क मेहरबानियों की वजह से आज वो अपने पैरों पर खड़ी हैं हालांकि उनका वजन अब मात्र 23 किलो रह गया लेकिन डॉक्टर्स ने कहा है कि खाने-पीने से उनका शरीर पहले जैसा हो सकता है.

5 जनवरी, 1974 को मुंबई में जन्मी पूजा डडवाल बॉलीवुड की उन खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने 90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था. हालांकि इनका करियर ज्यादा सफल नहीं रहा और वीरगती, दबदबा, इंतकाम और सिंदूर की सौगंध जैसी फिल्में करने के बाद अलसफल ही रहीं. इसके बाद पूजा ने शादी कर ली थी लेकिन कुछ साल पहले उन्हें भयंकर खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी और जब उनका चैकअप हुआ तो पता चला कि उन्हें टीवी है जिसका इलाज सलमान खान ने करवाया था.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.