Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

बुर्ज खलीफा से लेकर लंदन तक, राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को गिफ्ट किये कई आलीशान महल, 2500 करोड़…

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों पो’र्नो’ग्राफी केस में फंसे हुए हैं।

शिल्पा और उनका परिवार इस वक्त विवादों में है लेकिन मल्टी मिलेनियर बिजनेसमैन हसबेंड राज कुंद्रा की वजह से शिल्पा क्वीन वाली लाइफ जीती आ रही हैं । इस बात में कोई दो राय नहीं, कि NRI बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी के बाद ही शिल्पा की जिंदगी में बेशुमार दौलत का अंबार लगा है।

लग्ज़री लाइफ स्टाइल की शौकिन शिल्पा को आलीशान और खूबसूरत घर बेहद पसंद हैं। राज कुंद्रा भी अपनी बीवी के इस महंगे शौक को पूरी शिद्दत के साथ पूरा करते हैं। समंदर किनारे बसा शिल्पा का मुंबई वाला घर तो बेहद फेमस है। इसके अलावा भी देश-विदेश में शिल्पा के कई आलीशान घर हैं, जो उन्हें राज कुंद्रा से तोहफे में मिले हैं। डालिए एक नजर शिल्पा की आलीशान प्रॉपर्टी पर-

मुंबई में सी-फेसिंग बंगला ‘किनारा’

शिल्पा शेट्टी का मुंबई वाला घर बॉलीवुड सितारों के सबसे मंहगे घरों की लिस्ट में शुमार होता है। जुहू बीच पर बने इस बंगले का नाम ‘किनारा’ है। शिल्पा-राज के घर को बंगला ना कहकर ‘मैंशन या पैलेस’ कहा जाए तो भी गलत नहीं होगा। शादी के बाद राज ने शिल्पा को ये बंगला गिफ्ट किया था, क्योंकि शिल्पा हमेशा से एक सी-फेसिंग घर में रहना चाहती थीं।

VIDEO- नवरात्रि पर शिल्पा शेट्टी के घर भी विराजीं मां अंबे, परिवार के साथ की पूजा-अर्चना | VIDEO- नवरात्रि पर शिल्पा शेट्टी के घर भी विराजीं मां ...सूत्रों के मुताबिक, शिल्पा के इस घर की कीमत 90 से 100 करोड़ रुपयों के बीच है। अपने घर को शिल्पा ने दुनिया के अलग-अलग देशों से मंगवाए गए डेकोरेटिव आइट्मस से सजाया है। उनके घर में प्राइवेट जिम, स्विमिंग पूल, गार्डन एरिया, व अन्य लग्ज़री सुख-सुविधाएं भी मौजूद हैं। शिल्पा के इस खूबसूरत मैंशन की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।

वेयब्रिज में महलनुमा बंगला राजमहल

आलिशान घरों की शौकिन शिल्पा शेट्टी का एक शानदार हॉलीडे होम इंग्लैड के वेयब्रिज में भी है। सेंट जॉर्ज हिल पर स्थित है, शिल्पा का आलीशान बंगला ‘राजमहल’। शिल्पा शेट्टी के साथ शादी करने से पहले ही राज ने ‘राजमहल’ को खरीदा था। जिसे उन्होने बाद में शिल्पा को गिफ्ट कर दिया था। शिल्पा को अपने सभी घरों में से सबसे ज्यादा पसंद है ‘राजमहल’। 7 कमरों वाले इस आलीशान मैंशन में गर्म पानी का इनडोर स्विमिंगपूल है, और सभी अत्याधुनिक सुख-सुविधाएं मौजूद हैं।

सेंट्रल लंदन में 7 करोड़ की कीमत का फ्लैट

शिल्पा की मोस्ट फेवरेट हॉलीडे डेस्टीनेशन में से एक लंदन भी है। शिल्पा की इसी पंसद का ख्याल रखते हुए राज कुंद्रा लदंन में एक घर खरीदकर उन्हें गिफ्ट कर चुके हैं। सैंट्रल लंदन में राज ने शिल्पा के लिए 7 करोड़ की कीमत का फ्लैट खरीदा था।

दुबई के पाम जुमेराह में बंगला

मुंबई में ‘किनारा’ तो इंग्लैंड में ‘राजमहल’ के बाद राज ने शिल्पा को दुबई में भी एक फ्लैट गिफ्ट किया था। 2010 में राज ने शिल्पा को अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर दुनिया की सबसे बड़ी इमारत ‘बुर्ज खलीफा’ में भी एक फ्लैट गिफ्ट किया था। लेकिन बाद में शिल्पा ने ये फ्लैट बेच कर दुबई के सबसे पॉश इलाके कहे जाने वाले पाम जुमेराह में एक बंगला खरीद लिया था। अपने परिवार के साथ शिल्पा अक्सर यहां छुट्टियां बिताने जाती हैं।

दिल्ली एन.सी.आर नोएडा में सबसे ऊंची इमारत में अपार्टमेंट

2500 करोड़ की नेट वर्थ वाले राज कुंद्रा को रियल एस्टेट में इनवेस्ट करना सबसे ज्यादा पसंद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2012 में राज ने राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में भी एक लैविश अपार्टमेंट खरीदा था। 80 मंज़िला इमारत ‘सुपरनोवा’ में खरीदा ये फ्लैट 3000 स्केवयर फीट में बना है। इस फ्लैट को भी उन्होने अपनी ब्यूटीफुल वाइफ शिल्पा शेट्टी को गिफ्ट किया था।

मुंबई में रेस्टोरेंट और स्पा चेन

शिल्पा की आलीशान प्रॉपर्टी में उनके रेस्टोरेंट और स्पा चेन सेंटर्स भी शामिल होते हैं। शिल्पा रेस्टोरेंट, बार और स्पा के बिजनेस से सालाना करोड़ों की कमाई कर रही हैं। हाल ही में उन्होने मुंबई के वर्ली इलाके में Bastian chain नाम का रेस्टोरेंट खोला है। शिल्पा का Bastian रेस्टोरेंट बांद्रा में भी है और अब उन्होने अपने रेस्टोरेंट बिजनेस को आगे बढ़ाया है। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी मुंबई के बांद्रा स्थित क्लब ‘रॉयल्टी नाईट बार’ की भी मालकिन हैं । इसके अलावा वह मुंबई में स्पा चेन भी चलाती हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.