Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

बेटी आराध्या की परवरिश पर ये क्या बोल गए अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या के कारण उसका व्यवहार…

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है और आपको बता दें कि दोनों ने साल 2007 में शादी की थी। इसके बाद साल 2011 में उनके घर पर आराध्या बच्चन का जन्म हुआ था। आराध्या बच्चन के संस्कार भी हर किसी को अट्रैक्ट करते हैं और इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह अक्सर अपनी मां यानी कि ऐश्वर्या राय के साथ में नजर आती हैं।

ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की खबरें हो रहीं तेज़

लेकिन इन दिनों खबरें आ रही है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ सही नहीं है। यहां तक की खबरें तो ऐसी भी आई कि दोनों अब तलाक लेने वाले हैं। बताया गया कि ऐश्वर्या राय ने अपना ससुराल छोड़कर अपनी मां के घर पर रहना शुरू कर दिया है। लेकिन इसी बीच अभिषेक और ऐश्वर्या को साथ में आराध्या के स्कूल फंक्शन में देखा गया। वहां से बाहर आकर उन्होंने पैपराजी के सामने जमकर पोज भी दिए।

Abhishek Bachchan, Aaradhya Bachchan

सख्त पिता बनने में विश्वास नहीं रखते अभिषेक बच्चन

लेकिन कुछ वक्त पहले अभिषेक बच्चन से फिल्मफेयर के दौरान एक पिता होने को लेकर सवाल किया गया। तब अभिषेक बच्चन ने कहा कि वह ज्यादा स्ट्रिक्ट पैरेंट बनने में विश्वास नहीं रखते। अभिषेक बच्चन ने इस पर कहा कि “मैं आराध्या के लिए ना तो ज्यादा सख्त हूं और ना ही ज्यादा उनके प्रति उदारता रखता हूं। मेरा तो यही मानना है कि आपके बच्चे को प्यार देना चाहिए और उसको प्रोत्साहित भी करना चाहिए। उन्हें अस्वस्थ करना और भावनात्मक रूप से समर्थन करना चाहिए। आज के बच्चे बहुत ज्यादा इंटेलिजेंट हैं।”

Abhishek Bachchan, Aaradhya Bachchan

अभिषेक ऐसे करते हैं बेटी की परवरिश

इसी इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन से सवाल किया गया कि उन्होंने अपने माता-पिता यानी कि अमिताभ और जया बच्चन की पेरेंटिंग से सीखा है और अपनी बेटी के साथ भी इसी कोशिश में लगे हुए हैं। जिस पर अभिषेक बच्चनने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि “हर पीढ़ी दूसरी पीढ़ी से अलग होती है और इसी वजह से हर किसी को बाहर होने वाले बदलावों पर नजर रखनी चाहिए। इसी के अलावा उसके अनुसार ही कार्य करना चाहिए। माता-पिता के लिए सबसे ज्यादा जरूरी अपने बच्चों में नैतिकता और मूल्यों को स्थापित करना होता है।”

Abhishek Bachchan, Aaradhya Bachchan

अभिषेक ने बेटी के परवरिश का ऐश्वर्या को दिया श्रेय

इसी इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन से सवाल किया गया कि आराध्या की अच्छी परवरिश का श्रेय वह किसको देंगे। जिस पर अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या की जमकर तारीफ की और उन्हें अपनी बेटी की अच्छी देखभाल का भी श्रेय दिया। अभिषेक बच्चन ने इस पर कहा कि “मैं अपनी बेटी की देखभाल का श्रेय ऐश्वर्या को देना चाहूंगा। जब भी मैं फिल्मों में काम करने के लिए बाहर जाता हूं तो वह हमारी बेटी की पूरी देखभाल करती हैं। ऐश्वर्या और मैं उसको यही सीख रहे हैं कि एक अच्छा इंसान कैसे बनना चाहिए। जब हम भी बच्चे थे तो हमको भी यही चीजें दिखाई गई थी।”

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.