Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

बेटी श्वेता को प्रॉपर्टी देने के बाद अब बहू ऐश्वर्या को अमिताभ बच्चन इस जगह से भी किया बेदखल

Amitabh Bachchan Aishwarya Rai: बच्चन परिवार के रिश्तों पर इस दिनों हर किसी की नजरे हैं। हर दिन बॉलीवुड की इस फैमिली से कोई ना कोई ऐसी खबर सामने आती रहती है जिसके जानकर फैंस का दिल बैठ जाता है। अब एक बार फिर से टूटते रिश्तों की खबरों के बीच हैरान करने वाला अप्डेट सामने आया है। वो भी पूरे प्रूफ के साथ।

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट किया था। इसके साथ ही कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता बच्चन के नाम अपना 50 करोड़ का बंगला कर दिया है। जिसे लेकर खबर आई कि इन पर भी परिवार में अनबन हुई थी। हालांकि ऐश्वर्या समेत पूरे परिवार ने हर तरह की खबरों पर चुप्पी साधे हुई है।

Aishwarya Rai Bachchan, Abhishek Bachchan

वहीं अब एक और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम हैंडल पर बिग बी के 36.3 मिलियन फॉलोअर्स मौजूद हैं। इसके अलावा 74 लोगों को अमिताभ फॉलो बैक करते हैं। खास बात ये है कि इन 74 लोगों में अभिषेक बच्चन और इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स मौजूद हैं।

 

लेकिन इस लिस्ट में उनकी बहूरानी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम नहीं है। कहा ये भी जा रहा है कि अमिताभ बच्चन ने कभी भी ऐश को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं किया था। जबकि कुछ फैंस ये अनुमान लगा रहे हैं कि बच्चन फैमिली में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

हालांकि इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। हाल ही में ऐसे भी रूमर्ड सामने आए, जिनमें अमिताभ और अभिषेक के बीच अनबन होने के कयास भी लगे। हालांकि स्पष्ट तौर पर ये नहीं कहा जा सकता है कि आखिर किस वजह से बिग बी ने ऐश्वर्या राय को अनफॉलो किया है।

 

हाल ही में अमिताभ बच्चन नाती अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ का प्रीमियर रखा गया। इस दौरान अमिताभ बच्चन की पूरी फैमिली इस प्रीमियर में नजर आई। इस मौके पर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, आराध्या बच्चन, अजिताभ बच्चन, निखिल नंदा और श्वेता बच्चन जैसे तमाम लोग एक साथ दिखाई दिए।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.