Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

बेहद आलीशान है सैफ अली खान का महल, देखें उनके हरियाणा वाले पटौदी पैलेस की खूबसूरत तस्वीरें…

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपने पूरे परिवार के साथ आए दिन अपने पुश्तैनी घर में समय बिताते देखे जाते हैं। बेटे तैमूर की बर्थडे पार्टी हो या कोई और खास इवेंट पटौदी पैलेस इस तरह के खास मौकों पर खूब रौशनी से नहाता दिखाई देता है। सैफ अली खान हाल ही में पत्नी करीना कपूर खान और बेटे तैमूर के साथ पटौदी पैलेस में वक्त गुजारने पहुंचे थे।

ऐसे में सैफ के घर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में सैफ अली खान और करीना का लक्जरी हाउस दिखाई दे रहा है। वहीं लक्जरी हाउस की इनसाइड तस्वीरें भी फैन्स के सामने सोशल मीडिया पर आई हैं। तस्वीरों में सैफ अली खान अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते दिखाई दे रहे हैं। तैमूर तस्वीर में खेलते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीरों में सैफ अली खान अपने घर की गैलेरी में खड़े दिखाई दे रहे हैं, कले और सफेद रंग की चेक फर्श में सैफ शेर के स्टेचू पर हाथ रखे खड़े देखाई दे रहे हैं।

पटौदी पैलेस हरियाणा के गुड़गांव डिस्ट्रिक्ट पर स्थित है।

पटौदी हाउस 1900 में बनाया गया था।

अपने घर में सैफ अली खान

सैफ के घर को इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है।

साल 2005 से लेकर 2014 तक यह निमराना होटल के नाम से जाना जाता था।

बाद में साल 2014 में सैफ ने इसे दोबारा रेनोवेट कराया।

इसके बाद से ही सैफ और उनका परिवार यहां आता है और समय बिताता है।

सैफ यहां अपनी मां शर्मिला टैगोर और बहन सोहा अली खान के साथ भी कई बार यहां आते रहते हैं।

तैमूर और करीना के साथ सैफ

जीक्यू मैगजीन के मुताबिक, इस पैलेस में 150 कमरे और 7 ड्रेसिंग रूम, 7 बेड रूम हैं।

इस घर को सैफ के पिता इफ्तिखार अली खान ने बनवाया था, जिसे Robert Tor Russell ने डिजाइन किया था।

अपने परिवार के साथ सैफ और करीना

सैफ सारा अली खान, इब्राहिम और अमृता सिंह के साथ

करिश्मा कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीर

पटौदी पैलेस

पटौदी पैलेस में सैफ अली खान

पटौदी पैलेस

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.