Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

बॉलीवुड सितारों ने ऐसे मनाया ईद का जश्न, अमिताभ से लेकर सलमान ने दी बधाई, माधुरी बोली- अल्लाह का…

को’रो’ना वा’य’र’स म’हा’मा’री ने बकरीद (Bakrid 2021) के जश्न को थोड़ा फीका जरूर कर दिया है.

जहां पहले लोग ईद बहुत ही शोर श’रा’बे के साथ बड़ी भारी भीड़ के साथ लोगों के साथ मनाते थे. वहीं आज यह जश्न सिर्फ घरों के अंदर सिमटकर रह गया है. एक तरह जहां देश में लोग अपनों को ईद की बधाई दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर फिल्मी हस्तियां भी अपनों और अपने फैंस को त्याग और प्रेम के त्यौहार ईद की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दे रहे हैं. तो चलिए जानते हैं कि किस सेलेब्रिटी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किस तरह ईद की बधाई दी. अमिताभ बच्चन ने अपने एक ट्वीट में लिखा- “ईद उल अजहा मुबारक.”

फिल्म सितारों ने ऐसे दी ईद की मुबारकबाद
बॉलीवुड की क्वीन माधुरी दीक्षित ने ईद की बधाई देते हुए लिखा है कि अल्लाह का ईश्वरीय आशीर्वाद आपके लिए आशा, विश्वास और आनंद लेकर आए. ईद उल अजहा मुबारक हो.

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने ईद पर प्रशंसकों को शुभकामनाएं देते हुए अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमे वह खूबसूरत लिबास में नजर आ रही हैं. सिंगर अदनान सामी ने कू ऐप के जरिए ईद की बधाई दी.

अदनान सामी ने लिखा- “आप सभी को ईद की ढेरों बधाइयां और आशा करते हैं कि आप सभी की दुआएं कबूल हो जाएं. हुमा कुरैशी ने ट्रेडिशनल आउटफिट में अपनी कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं.

यह फोटो शेयर करते हुए हुमा ने लिखा- “ईद मुबारक. शांति, खुशी, रोशनी और कबाब. पूरी दुनिया के लिए मैं दुआ करती हूं. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि तेजा ने भी अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी हैं.

रवि तेजा ने लिखा- “दुआ है कि आप सभी को प्यार, शांति और समृद्धि मिले. ईद मुबारक. मलयालम फिल्मों के दिग्गज मोहनलाल ने एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को ईद की मुबारकबाद दी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.