Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

भूमि पेडनेकर की ड्रेस देख लोगों को आई उर्फी जावेद की याद, बोले- ‘उर्फी से कम कैसे है ये’

भूमि पेडनेकर ने अचानक से इस तरह का लुक लेना शुरु कर दिया है जो कि काफी चर्चा में रहता है। कई बार देखा जाता है कि वो अपने लुक को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। इस वक्त भी ऐसा कुछ हो गया है कि लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

जी हैं, भूमि पेडनेकर ने इस दौरान जो आउटफिट पहना है वो काफी अलग रहा है और ऐसा लग रहा है कि उन्होने अंग प्रदर्शन वाला आउटफिट पहना हुआ है। भूमि पेडनेकर का ये आउटफिट काफी अजीब लग रहा है और कहा जा रहा है कि वो भी उर्फी जावेद को फॉलो कर रही हैं।

लोगों ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से करना शुरु कर दिया है। उर्फी जावेद को लेकर मशहूर है कि वो कई ऐसे आउटफिट पहन लेती हैं जो कि हैरान करने वाले होते। भूमि पेडनेकर ने इस लुक के साथ पोज दिया तो लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए।

एक ने लिखा है, ”वह उर्फी से कैसे कम है?” एक ने लिखा, ”अपने फैंस के प्रति उनके व्यवहार के कारण मुझे उससे नफरत होने लगी थी।” एक ने लिखा, ”कोई आदमी नहीं!!!! वह बहुत असहज लग रही है, सांस भी नहीं ले पा रही है।” एक का कहना था, ”हमें असली भूमि चाहिए.. नकली नहीं।”

एक का कहना है, ”देख तेरे संसार की हालत क्या हो जाएगी भगवान, हीरोइन बन गई आइटम डांसर हे राम…” इस तरह से लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। उनके काम की बात करें तो, भूमि पेडनेकर ने अपने अलग किरदारों और शानदार अभिनय के बूते इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ में एक ओवरवेट लड़की का रोल अदा कर इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई अलग-अलग तरह के किरदार अदा किए। भूमि जल्द ही अपनी अगली फिल्म में दमदार काम करते हुए नजर आने वाली हैं।

 

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.