Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
एंटरटेनमेंट

मज़ेदार जोक्स- पत्नी मैं कुछ सालों से करवाचौथ का व्रत नहीं रख रही फिर भी आप पूरे स्वस्थ हैं पति

आजकल के भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लगभग हर इंसान तनाव में रहता है. तनाव में रहने पर इंसान को तरह-तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं. डॉक्टरों की मानें तो व्यक्ति तभी स्वस्थ रहेगा जब वह अंदर से खुश रहेगा और फिर वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ‘laughter is the best medicine’. इसलिए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं और हमें यकीन है कि इन्हें पढ़ने के बाद आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे. तो देर किस बात की है? चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

Joke-1

एक आदमी अपने दोस्त से बोला- मैं अब किसी

लड़की से शादी की बात नही करूंगा…!

दोस्त- क्यों, तुम्हारी प्रेमिका ने तुमसे शादी करने से

इंकार कर दिया है?

आदमी- नहीं, सभी मुझसे शादी करने को तैयार हो जाती हैं…!!

Joke-2

बीवी बोली- आपके पास मोजे नही हैं, चलो मार्केट…!

वापसी में पति के हाथों में तीन सलवार सूट, दो साड़ी

और चार लेगिंग्स थे…!

साथ ही पति को ये आश्वासन मिला कि

इस मार्केट में मोजे अच्छे नहीं थे,

किसी और दिन अच्छे से मॉल में लेने चलेंगे…!!

Joke-3

joke

Joke-4

कल रात स्वयं यमराज मेरे सपने में आये और बोले-

तेरी जान लेने आया हूं…!

मैने भी बोल दिया- ले जाइए…

पड़ोस में ही तो रहती है…!!

Joke-5

पति ने नई कार खरीदी और सोचा कि बीवी को सरप्राइज दिया जाए।

घर में पहुंचते ही बीवी को जोर से आवाज देते हुए बोला..

डार्लिंग, तुम्हारा इतने सालों का सपना आज पूरा हो गया।

बीवी दौड़ती हुई रसोईघर से बाहर आई और चिल्लाई- हाय..हाय..!

सासू मां को क्या हो गया, सुबह तो अच्छी खासी थी..!!

Joke-6

आदमी- बाबा कभी-कभी रात को अचानक नींद खुलती है.

तो देखता हूं कि बीवी का चेहरा नूर सा चमक रहा है..

रौशनी इतनी होती है कि चादर के उपर से किरणें दिखती हैं.

ये कैसा नूर है बाबा जी?

बाबा- अबे ढक्कन! अपने मोबाइल पर पासवर्ड डालके रख,

फोन चेक करती है वो तेरा.

Joke-7

बाप ने देखा कि बेटा जीन्स का बटन टांक रहा था.

बाप- बेटा, हमने तुम्हारा विवाह कराया, बहु घर आई फिर भी

तुम अपनी जीन्स पर खुद ही बटन टांक रहे हो?

बेटा- पिताजी, आप गलत सोच रहे हैं?

यह जीन्स उसी की है.

पिताजी बेहोश…

Joke-8

पप्पू अस्पताल की एक नर्स से कहता है…

पप्पू- आई लव यू…तुमने मेरा दिल चुरा लिया

नर्स (शरमा कर बोली)- चल झूठे, दिल को तो हाथ

भी नहीं लगाया…हमने तो सिर्फ ‘किडनी’ चुराई है!!

पप्पू अब कोमा में चला गया है…

Joke-9

संता बंता के घर गया..

वहां बंता की बीवी को देख कर बोला…

संता- तेरी और भाभी की जोड़ी तो ‘राम-सीता’ की जोड़ी है

बंता- कहां यार… ना तो ये धरती में समाती है

और ना ही इसे कोई रावण ले जाता है!

Joke

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.