Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
एंटरटेनमेंट

मजेदार जोक्स : पति ने पत्नी से कहा पिछले महीने का हिसाब दो ,पत्नी ने भ. जा. कि. गे .

हम सभी में से शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो हंसना नहीं चाहता होगा लेकिन जीवन भी बड़ी अजीब सी चीज है यहां सुख बेहद ही कम समय तक ठहरता है और दुख कुछ ज्यादा ही समय के लिए यही वजह है कि व्यक्ति अक्सर तनाव में ही जीते चला जाता है और ये तनाव उसे अंदर ही अंदर खाए जाता है। इसलिए आज हम आपको अपने जोक्स के जरिए हंसाने का प्रयास करने जा रहे हैं जिन्हे पढ़कर कुछ देर के लिए ही सही लेकिन आप अपने तनाव भरी जिंदगी को भूल जाएंगे। तो आइए पढ़ते हैं ये मजेदार व फन्नी जोक्स…

1. लड़का लड़की को अपनी कार में बिठा कर ले जा रहा था लड़की – हम कहाँ जा रहे है ?
लड़का – लॉन्ग ड्राइव पे ,
लड़की – वाओ ,पहले क्यों नहीं बताया ?
लड़का – मुझे खुद अभी पता चला ,
लड़की – कैसे ?
लड़का – ब्रेक नहीं लग रहे

2. दो लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थी।
पहली लड़की: आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुँगी। सब साले झूठे, धोखेबाज़ और कमीने होते हैं।
दूसरी लड़की: क्यों क्या हुआ? तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या?
पहली लड़की: नाम मत लो उस झूठे, धोखेबाज़ का। मैं तो आज के बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी।
दूसरी लड़की ने हैरानी से पूछा: क्यों, ऐसा क्या हो गया? क्या तुमने उसे किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है?
पहली लड़की: अरे नहीं, उसने मुझे मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया। जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहा है।

3. पति ने नहाने के बाद बाथरूम से आवाज़ लगाई : “सुनो ज़रा तौलिया देना मेरा ”
पत्नी (गुस्से में ): तुम हमेशा तौलिये के बिना ही क्यों जाते हो ? अब नाश्ता बनाऊँ या तुम्हें तौलिया दूँ ?
बनियान भी धोकर नल पर टाँग देते हो वो भी मैं उठाऊँ नहाने के बाद wiper भी नहीं मारते तुम, कल तो light भी बंद नहीं की…. गीले गीले पैर लेकर बाहर आते हो पहर पूरे घर में घुमते हो फ़िर उस पर मिट्टी पड़ जाती है और सारा घर गंदा हो जाता है , अपनी कामवाली बाथरूम साफ़ करने गयी फिसल कर गिर गयी और 3 दिन नहीं आयी , कितना बुरा हाल हुआ था मेरा काम करके…
पति (मन में सोचते हुए ) : तौलिया माँग कर गलती कर दी या शादी करके

4. पति ने पत्नी से कहा पिछले महीने का हिसाब दो
पत्नी ने हिसाब लिखना शुरू किया और बीच बीच में लिखने लगी भ. जा. कि. गे .
800भ. जा. कि. गे .
2000भ. जा. कि. गे .
500भ. जा. कि. गे .
पति ने पूछा ये भ. जा.कि. गे की क्या है ? पत्नी : भगवान् जाने किधर गए

5. जब लड़की अपने, पिता के घर होती है,” रानी ” बन कर रहती है…
पहली बार ससुराल जाती है,” लक्ष्मी “,बनकर जाती है…….
और ससुराल में काम कऱते-करते ” बाई ” बन जाती है……
इस तरह लड़कियाँ “रानी-लक्ष्मी-बाई” बन जाती है…!!!
और फिर वो पति को अंग्रेज समझ कर बिना तलवार के ही इतना परेशान कर देती है कि बेचारा पति, अंग्रेज न हो कर भी “अंग्रेजी” लेना शुरू कर देता है

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.