Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा की ड्रेस बनी मुसीबत, लोगों ने उड़ाया मजाक और कहा- जब पहना नहीं जाता तो क्यों करती हो ऐसा काम

Malaika Arora Trolled: बॉलीवुड की फेमस आइटम डांसर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। मलाइका अरोड़ा के एक्स पति अरबाज खान ने गत 24 दिसंबर 2023 को ही अपनी नई गर्लफ्रेंड शूरा खान से शादी कर ली है। इसके बाद से लोग मलाइका और अरबाज को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

नई ड्रेस के चलते मलाइका अरोड़ा हुईं ट्रोल
मलाइका अरोड़ा इन दिनों डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 11 में बतौर जज नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि मलाइका अपने आउटफिट्स की वजह से अक्सर ट्रोल हो जाती हैं और इस बार भी उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी नई ड्रेस को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया है।

malaika arora

मलाइका अरोड़ा का वीडियो हुआ वायरल
एक बार फिर मलाइका अरोड़ा अपने आउटफिट की वजह से लोगों के निशाने पर आ गई हैं। मलाइका का झलक दिखला जा 11 के सेट से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें अपनी ड्रेस की वजह से चलने में मुसीबत फील हो रही है।

मलाइका की ड्रेस को दो लोगों ने संभाला
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा ने शिमरी बॉडी हगिंग गाउन पहना हुआ है। इस लुक को उन्होंने पोनी टेल और लाइट मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। मलाइका का ये स्टाइल उनके फैंस को बहुत पसंद आया है लेकिन जब मलाइका ये ड्रेस पहनकर चल रही थीं तो इसे संभालने के लिए उनके साथ दो लोगों की जरूरत पड़ रही थी। इसी वजह से कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

लोगों ने मलाइका के लिए किए ऐसे कमेंट्स
आपको बता दें कि मलाइका की ड्रेस इतनी लंबी थी कि वह उनकी हील्स के नीचे आ रही थी जिसकी वजह से उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी। वायरल हो रहे वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- अरे तो पहनते क्यों हो जब संभाला नहीं जाता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- ऐसी ड्रेस मत पहनो मैडमजी जब चला न जाए। एक शक्स ने लिखा है- ड्रेस पकड़ने के लिए साथ में अर्जुन कपूर को रखा करो।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.