Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा ने पहनी इतनी ट्रांसपेरेंट ड्रेस, लोगों के छूटे पसीने, कमेंट्स में उड़ाई धज्जियां

बीते मंगलवार की शाम बॉलीवुड के लिए काफी रंगीन थी। बॉलीवुड सेलेब्स एक से बढ़कर एक आउटफिट पहने नजर आए थे। बनठन कर ये हीरो-हीरोइन्स अंबानी परिवार के वर्ल्ड प्लाजा के ओपनिंग इवेंट में पहुंचे थे। इस इवेंट में बॉलीवुड हसीनाओं ने अपने हुस्न के जलवे से आग लगा दी थी। सभी एक्ट्रेसेज में सबसे आगे मलाइका अरोड़ा नजर आईं। एक्ट्रेस ने इतनी बोल्ड ड्रेस पहनी थी कि देखने वाले देखते ही रह गए। कुछ लोगों को ये ड्रेस अटपटी लगी तो कुछ लोगों को समझ ही नहीं आया की एक्ट्रेस ने पहना क्या है। इसी के चलते अब एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

मलाइका ने पहनी बोल्ड ड्रेस

पहले आपको बताते हैं कि मलाइका अरोड़ा ने पहना क्या था। दरअसल, मलाइका ने ट्रांस्पेरेंट ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस से सब कुछ आर-पार नजर आ रहा था। एक्ट्रेस ने इसके साथ ही हैवी नेकपीस कैरी किया था, जिसमें ग्रीन और डायमंड जैसे दिखने वाले स्टोन्स लगे हुए थे। उन्होंने मेकअप और हेयर स्टाइल काफी मिनिमल रखा था। एक्ट्रेस काफी बोल्ड और ग्लैमरस लग रही थीं। उनकी अदाएं लोगों कुछ लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहीं तो वहीं कुछ लोगों ने कमेंट्स में उनकी धज्जी उड़ा दी।

मलाइका अरोड़ा को लोगों ने किया ट्रोल

मलाइका अरोड़ा के इस आउटफिट को देखने के बाद एक शख्स ने कमेंट किया, ‘सब कुछ तो दिख रहा है इसे पहना ही क्यों।’ एक शख्स ने लिखा, ‘ये क्या ही पहन लिया।’ इसके अलावा भी कई लोगों ने अजीबों-गरीब कमेंट्स किए हैं, जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। वहीं कुछ लोगों ने एक्ट्रेस के फिगर और खूबसूरती की तारीफ भी की है। लोगों का कहना है कि वो इस उम्र में भी कमाल की दिखती हैं और उनका अंदाज सबसे जुदा है।

देखें मलाइका का बोल्ड अंदाज

 

 

Malaika Arora, Malaika Arora revealing dress

मलाइका को किया गया ट्रोल।

 

बॉलीवुड हस्तियों का दिखा फैशन वाला जलवा

बता दें, इस इवेंट में रणवीर सिंह, कटरीना कैफ, सलमान खान, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट जैसे कई नामी सेलेब्स पहुंचे थे। हर कोई ग्लैमरस अंदाज में नजर आया। रणवीर सिंह, शहनाज गिल, सोनम कपूर, जैसे कई सेलेब्स ने रैंप पर अपनी जलवे बिखेरे। कुल मिलाकर बीती शाम काफी शानदार और ग्लैमर से भरी हुई थी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.