Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

महज़ 21 साल में ही दो बेटियों की माँ बन गई थी रवीना टंडन, आज दोनों बेटी की हो चुकी है शादी

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tondon) का नाम एक सफल और प्रतिष्ठित एक्ट्रेस के रूप में लिया जाता है. उन्होंने इतने सालों में कई एक से बढ़कर एक फिल्में दी है. वह अपने समय की टॉप की एक्ट्रेस रह चुकी है. मगर हम आज आपको उनके जीवन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे है. जो शायद ही आपको पता हो. एक्ट्रेस रवीना ने केवल 21 वर्ष की उम्र में अपने जीवन से जुड़ा एक बहुत ही बड़ा फैसला लिया था.

हालांकि रवीना टंडन के इस फैसले पर उनके जान-पहचान के लोगों ने बहुत सी बातें कहीं थी.लोगों ने उनके बारे में यह तक कहा था कि उनसे कोई भी शादी नहीं करेगा. बावजूद इसके एक्ट्रेस अपने फैसले पर बनी रही.

आपको बता दें कि, एक्ट्रेस रवीना ने वर्ष 1995 में सिर्फ 21 साल की उम्र में दो बच्चियों को गोद लिया था. एक बार रवीना ने कहा भी था कि, वह इस निर्णय से बहुत खुश भी थी. उन्होंने यह भी बताया कि उनके द्वारा बच्चियों को गोद लेने के निर्णय पर लोगो ने बहुत सी बातें भी उन्हें कह डाली थी. लोगों ने रवीना से यह तक कह दिया कि इन बच्चियों को गोद लेने की वजह से कोई भी उनसे शादी तक नहीं करेगा. आपको बता दें कि जिस समय रवीना ने बच्चियों को गोद लिया था, उस समय वह अपने करियर के सबसे शिखर पर थी. उस समय बॉलीवुड में उनकी तूती बोलती थी.

रवीना टंडन की इन बच्चियों का नाम पूजा और छाया है. एक इन्टरव्यू के दौरान रवीना टंडन ने बताया कि जिस समय उन्होंने इन बच्चियों को गोद लेने का फैसला किया उस समय वह यह नही जानती थी कि, इन बच्चियों के अभिवावक इनके साथ किस तरह का व्यवहार करें. इन बच्चियों को देख कर उन्हें ऐसा लगा की इन बच्चियों को गोद लेने के लिए रवीना का केवल मात्र 21 वर्ष का होना कोई फर्क नही डालता है. आज रवीना टंडन अपने इस फैसले को अपने जीवन का सबसे अच्छा निर्णय बताती है.

ज्ञात हो कि रवीना टंडन ने फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी के साथ शादी की है. इस कपल के दो बच्चे राशा और रणबीर है. आपको बता दें कि रवीना की गोद ली हुई बेटियों की भी शादी हो चुकी है,और इन दोनों के भी बच्चे हैं. छाया एक एयरहोस्टेस हैं और पूजा इवेंट मैनेजर हैं.रवीना टंडन (Raveena Tondon) 46 साल कीं हो चुकी है, मगर उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है. इंस्टाग्राम पर इस एक्ट्रेस के 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. रवीना अक्सर इंस्टाग्राम पर फिटनेस और ग्‍लोइंग स्‍किन के नुस्खे अपने फैंस को देती रहती हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.