Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

महानायक अमिताभ बच्चन के डुप्लिकेट का निधन, फिरोज खान के जाने से शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री

नई दिल्ली. कब किसकी जिंदगी का कौन सा दिन आखिरी दिन बन जाए, कोई नहीं बता सकता. अब एक्टिंग की दुनिया से भी एक बुरी खबर सामने आई है. टीवी के पॉपुलर शो ‘भाबीजी घर पर हैं! से वाहवाही पा चुके एक्टर फिरोज खान ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. गुरुवार, 23 मई को सुबह फिरोज का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है.

अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट के तौर पर फिरोज खान को पहचाना जाता था. फिरोज बिग बी मिमिक्री और एक्टिंग के लिए काफी मशहूर थे. फैंस उनकी एक्टिंग को काफी पसंद भी करते थे. उनके निधन की खबर के बाद फैंस को काफी हैरान हुए हैं. ‘भाबीजी घर पर हैं!’ की टीम के साथ उनके फैंस इस खबर से काफी दुखी हैं.

टीवी पर कई शो में दिखा जलवा
फिरोज खान ने अपने एक्टिंग करियर में कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें पहचान कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर आने के बाद ही मिली थी. ‘भाबीजी घर पर हैं’ ही नहीं, वह ‘जीजा जी छत पर हैं’, ‘साहब बीबी और बॉस’, ‘हप्पू की उल्टन पल्टन’ और ‘शक्तिमान’ जैसे शोज में भी नजर आए थे. अदनान सामी के सुपरहिट गाने ‘थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे’ में भी वह नजर आए थे. इसके अलावा वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं.

अंतिम बार इस शो में आए थे नजर
बता दें कि फिरोज खान कुछ समय से बदायूं में थे.यहां वह कई इवेंट्स का हिस्सा रहे 4 मई को बदायूं क्लब में मतदाता महोत्सव में वह आखिरी बार परफॉर्म करते नजर आए थे. सोशल मीडिया पर भी फिरोज हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है. अमिताभ ही नहीं फिरोज ने दिलीप कुमार, शाहरुख खान, धर्मेन्द्र और सनी देओल तक की मिमिक्री किया करते थे.

बता दें कि फिरोज खान की फैन फॉलोइंग भी काफी बड़ी है. दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम जैसे कलाकार उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं. फिलहाल उनके फैंस उनके यूं अचानक चले जाने पर काफी उदास हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.