Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

महिमा चौधरी की नन्हीं परी अर्याना हुईं जवां, दिखती है मां से भी ज्यादा खूबसूरत

बॉलीवुड में एक्टिंग के लिए मशहूर रहीं एक्ट्रेस महिमा चौधरी अब फिल्मों में नजर नहीं आतीं. लेकिन फिर भी आज एक्ट्रेस किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उनकी बेटी अर्याना चौधरी भी अब बड़ी हो गई हैं और अपनी क्यूटनेस व खूबसूरती से फैंस का दिल जीत लेती हैं.
90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी बॉलीवुड से तो किनारा कर चुकी हैं लेकिन अभी तो सोशल मीडिया और पैपरा जी के कैमरों में अक्सर नजर आ जाती हैं.
Courtesy: Instagram
महिमा चौधरी की बेटी अर्याना चौधरी भी अपनी मां की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं और उन्हीं की तरह खूब लाइमलाइट में रहती हैं.
Courtesy: Instagram
16 साल कीं अर्याना अपने लुक्स से बॉलीवुड के कई स्टार किड्स को भी मात दे देती हैं.
Courtesy: Instagram
महिमा चौधरी सिंगल मदर हैं और वह अपनी बेटी का ध्यान अकेले ही रखती हैं. महिमा अपनी बेटी अर्याना के साथ खूब टाइम स्पेंड करती हैं और उनके साथ मजेदार फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं.
Courtesy: Instagram
बता दें कि महिमा चौधरी ने साल 2006 में कोलकाता के आर्किटेक्ट तलाकशुदा बॉबी मुखर्जी से शादी की थी लेकिन बेटी के जन्म के कुछ साल बाद ही साल 2013 में महिमा और बॉबी अलग हो गए.
Courtesy: Instagram
पति से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ने खुद ही बेटी की परवरिश की है और जब भी महिमा और अर्याना कैमरे में कैद होती हैं तो बेटी की अच्छी परवरिश साफ़ झलकती है.
Courtesy: Instagram
NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.