Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

मां हिंदू, पापा मुस्लिम…तो फिर कौन सा धर्म फॉलो करती हैं सारा अली खान?

Sara Ali Khan Troll: सैफ अली ख़ान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) की बेटी सारा अली ख़ान (Sara Ali Khan) वैसे तो हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस समय वो थोड़ी ज्यादा सुर्खियों में हैं. वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके ‘ जो आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है.
इस दौरान एक्ट्रेस लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं. एक्ट्रेस कहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हो रही हैं, तो कहीं मंदिरों में माथा ठेक रही हैं. वैसे मंदिरों में माथा टेकने की वजह से सारा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है. सारा का मंदिर जाना लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है और वो उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनसे उनकी धर्म पूछ रहे हैं. हालांकि ट्रोलिंग से सारा को कुछ खास फर्क नहीं पड़ता.
पहले भी चुकी हैं ट्रोल…
ये पहली बार नहीं ही जब सारा मंदिर गई हों और इस वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा हो. अगर आप एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखेंगे तो वो ना सिर्फ कई मंदिर जा चुकी हैं, बल्कि वो गुरुद्वारे भी जाती हैं, दरगाह भी जाती हैं और चर्च भी. सारा जब भी दरगाह के अलावा कहीं जाती हैं तो लोग उन्हें ताने देते हैं कि वो कैसी मुस्लिम हैं जो मंदिर जाकर जल चढ़ाती हैं, हाथ जोड़ती हैं और माथा टेकती हैं.

दो टूक जवाब दे चुकी हैं सारा…
अपनी ट्रोलिंग को लेकर सारा बखूबी वाकिफ हैं. हाल ही में हुई ट्रोलिंग पर सारा ने एक पीसी में साफ कहा कि फैंस उन्हें उनके काम पर जज करें. अगर वो प्रोफेशनल काम अच्छा नहीं करतीं तो उन्हें क्रिटिसाइज़ करें, वो उसमें सुधार करेंगी. लेकिन वो कहां जाती हैं किस भगवान को मानती हैं ये उनका नीजी मसला है.

मां हिंदू-पापा मुस्लिम…
वैसे सारा अली खान के बारे में ये बात तो सभी जानते हैं कि वो अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी हैं. सारा की मां हिंदू हैं और पापा मुस्लमान हैं शायद यही वजह है कि वो मंदिरों में भी जाती हैं और दरगाहों में भीं. वैसे क्या आप जानते हैं कि अमृता सिंह ने सैफ अली ख़ान से शादी के लिए धर्म बदला था. सैफ और अमृता के दो बच्चे हैं सारा और इब्राहिम अली खान. लेकिन शादी के कई सालों बाद सैफ और अमृता की राहें अलग हो गईं और सैफ ने  करीना कपूर से शादी कर ली.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.