Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

मान्यता दत्त से रीना रॉय तक, हिंदू नहीं हैं ये 8 सितारे, जानिए इनके असली नाम

कई बॉलीवुड हस्तियां या तो अपने किरदार के नाम से फेमस हो जाती हैं या फिल्मों के लिए दिए गए अपने नए नाम से।

बॉलीवुड में बहुत से ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने फिल्मों के लिए अपना नाम बदला। कुछ कलाकार तो ऐसे हैं जिनके बदले नाम से कोई बता भी ना पाए कि वह किस मजहब से संबंध रखते हैं। आइए जानते हैं उन एक्टर्स के बारे में जिनके नाम से लगता नहीं पर वह मुसलमान हैं।


अजीत: अजीत का असली नाम हामिद खान अली है। उस समय फिल्मों में खनालयक बनने वाले हामिद खान अली अपने स्टेज के नाम अजीत से मशहूर हो गए थे।

मधुबाला: अपनी अदाएं और नज़ाकत से दर्शकों के दिलों पर राज करने वालीं मधुबाला का असली नाम मुमताज़ जहां देहलवी है। बता दें कि उनकी पहली फ़िल्म बसन्त थी। देविका रानी बसन्त में उनके अभिनय से बहुत प्रभावित हुईं और उनका नाम मुमताज़ से बदल कर ‘मधुबाला’ रख दिया।

रीना रॉय: रीना रॉय का असली नाम सायरा अली है।

जॉनी वॉकर: जॉनी वॉकर का असली नाम बहरुद्दीन जमालुद्दीन काज़ी था।

मान्यता दत्त: मान्यता दत्त का असली नाम दिलनाज शेख है। मान्यता को प्रकाश झा ने नाम बदलकर मान्यता रखने को कहा था।


नेहा: एक्ट्रेस नेहा मनोज बाजपेयी की पत्नी हैं। उनका असली नाम शबाना रजा है। नेहा की पहली फ़िल्म ‘करीब’ में फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें ‘नेहा’ नाम दिया जो कि उस फिल्म में उनके चरित्र का नाम था।

जॉनी वॉकर: जॉनी वॉकर का असली मीना कुमारी: भारतीय सिनेमा की ट्रैजडी क्वीन मीना कुमारी का असली नाम मेहजबीन बानो था। नाम बहरुद्दीन जमालुद्दीन काज़ी था।

दिलीप कुमार: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर दिलीप कुमार सुनने में एक हिन्दू नाम लगता है लेकिन असल में दिलीप कुमार नाम मोहम्मद युसूफ खान है। सिर्फ फिल्मों के लिए उन्होंने अपना नाम बदल कर दिलीप कुमार रखा था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.