Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

मुझे बताया गया था कि मेरे न्यूड वीडियो शिल्पा बहुत पसंद कर रही हैं, शर्लिन चोपड़ा का बड़ा खुलासा

पोर्नोग्राफी केस में

शर्लिन चोपड़ा से मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार, 6 अगस्त को 8 घंटे पूछताछ की. एक्ट्रेस से राज कुंद्रा के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा गया. शर्लिन शुक्रवार दोपहर सवा बारह बजे क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंची थीं और रात 8 बजे ऑफिस से बाहर निकलीं. शर्लिन का पोर्न केस में गिरफ्तार और जेल में बंद राज कुंद्रा की फर्म ‘आर्म्सप्राइम मीडिया’ के साथ कॉन्ट्रैक्ट था. वे कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी लेकर क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंची थीं.

Sherlyn Chopra submits her official statement to Mumbai police cyber cell
बाहर निकलने के बाद एक्ट्रेस ने इंडिया टुडे के सौरभ वक्तानिया से बातचीत में कहा,

मुझे नहीं पता कि मैं अपना बयान कहां से शुरू और कहां खत्म करूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं किसी ऐसे स्कैंडल में फंसूंगी और मुझे क्राइम ब्रांच के सामने बयान देना पड़ेगा. जब मैं राज से मिली थी तो मुझे लगा था कि मेरी जिंदगी बदल जाएगी. मुझे बड़ा ब्रेक मिलेगा. मैंने कभी नहीं सोचा था कि शिल्पा शेट्टी का पति मुझसे गलत चीजें करवाएगा.

Sherlyn Chopra Interview For Her Upcoming Webseries - video Dailymotion
शर्लिन चोपड़ा ने आगे कहा-

उनकी (राज कुंद्रा) कंपनी आर्म्सप्राइम के साथ एग्रीमेंट साइन करने के बाद मैं उनके लिए वीडियो करती गई, करती गई, और धीरे-धीरे ग्लैमर से बोल्ड, बोल्ड से सेमीन्यूड, सेमी न्यूड से न्यूड. मुझे हमेशा कहा जाता था कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है, सब यह करते हैं और मैं भी वही कर रही हूं. तो जब सब एक ही चीज कर रहे हैं और मैं भी वही चीज कर रही हूं, तो मुझे विश्वास दिलाया गया कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है.

शिल्पा को लेकर क्या कहा?

शर्लिन चोपड़ा ने कहा, मुझको आश्वासन दिया जा रहा था कि मेरे वीडियो, मेरे फोटो को शिल्पा बहुत पसंद कर रही हैं. इसकी वजह से मुझे ऐसे वीडियो में काम करने का और मोटिवेशन मिला. जब आप शिल्पा शेट्टी जैसे लोगों से मोटिवेट होते हैं तब आप सही और गलत नहीं सोचते. जब मैंने देखा कि ऐसे वीडियो करने से मेरी तारीफ हो रही है तो मैंने सोचा चलो और करते हैं. और फिर यह पूरी चीज मेरे साथ हुई. शिल्पा के मेरी तारीफ करने से काफी खुशी मिली थी.

Bollywood star Shilpa Shetty's husband arrested in porn case | Bollywood  News | Al Jazeera
हालांकि शिल्पा शेट्टी ने इन आरोपों को झुठलाते हुए कहा है कि उन्हें शर्लिन के कंटेंट के बारे में कुछ नहीं पता.

इस पर शर्लिन चोपड़ा ने कहा, ‘शिल्पा बिजी रहने वाले लोगों में से हैं. शायद वह भूल गई होंगी.

शर्लिन ने कहा-
मुझसे कहा गया था कि मैं कंप्लेन वापस लूं. एक हंसते खेलते परिवार को ना उजाड़ूं और अगर कंप्लेन वापस नहीं लूंगी तो करियर पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा.

राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया था. इसके बाद से वो जेल में हैं. पुलिस ने कुंद्रा की मौजूदगी में शिल्पा से भी पूछताछ की थी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.