Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

मुनव्वर फारूकी ही नहीं, उनकी दूसरी पत्नी का भी पहली शादी से हो चुका है तलाक, 10 साल की है बेटी

अपने कॉमिक और शायराना अंदाज की वजह से लाखों लोगों के दिलों में बसने वाले मुनव्वर फारूकी फिलहाल अपनी दूसरी शादी की वजह से चर्चा में हैं. टीवी9 हिंदी डिजिटल को सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार 26 मई को उन्होंने सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से निकाह किया है. अब बताया जा रहा है कि मुनव्वर की तरह ये महजबीन की भी दूसरी शादी है.

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो पहली शादी से महजबीन का तलाक हो चुका है और उनकी 10 साल की बेटी है. वहीं अब उन्होंने मुनव्वर को अपना लाइफ पार्टनर चुना है. बताया जा रहा है कि किसी प्रोफेशनल वजह से कुछ महीने पहले दोनों की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. फिर उन्होंने निकाह करने का फैसला किया.

कब हुई थी मुनव्वर की पहली शादी?

मीडियो रिपोर्ट्स की मानें मुनव्वर की पहली शादी साल 2017 में जैस्मिन नाम की लड़की से हुई थी. हालांकि, शादी के महज पांच साल बाद 2022 में दोनों का तलाक हो गया. पहली शादी से मुनव्वर का एक बेटा भी है, जिसका नाम मिकेल है. मुनव्वर ने कंगना रनौत के टीवी रिएलिटी शो ‘लॉकअप’ में अपनी शादी का खुलासा किया था.

 

मुनव्वर की तरफ से अभी तक दूसरी शादी करने को लेकर किसी भी तरह की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. कहा जा रहा है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचाई है. निकाह का फंक्शन मुंबई के आईटीसी ग्रैंड होटल में रखा गया, जिसमें सिर्फ करीबी लोगों की ही मौजूदगी रही.

महजबीन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो उन्होंने कई बड़े सेलिब्रिटी लिए बतौर मेकअप आर्टिस्ट काम किया है. एक बड़ा नाम भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री का है. जब धनश्री डांस टीवी रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ का हिस्सा थीं तो उसी समय महजबीन उनके लिए काम कर रही थीं. उनके इंस्टाग्राम बायो के अनुसार उन्होंने लंदन कॉलेज ऑफ मेकअप से ट्रेनिंग ले रखी है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.