Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

‘मैरिटल सीन’ को लेकर हो रहे बवाल पर बोले बॉबी देओल, एक्टर ने कहा- ‘मुझे सीन को करने में झिझक…’

Bobby Deol On Animal: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। लेकिन फिल्म को जितना ज्यादा पसंद किया जा रहा है उतना ही कुछ सीन्स को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म में रणबीर कपूर से ज्यादा बॉबी देओल की एक्टिंग की फैंस तारीफ कर रहे हैं। वहीं फिल्म में उनके मैरिटल रे-प सीन को लेकर भी काफी विवाद हो रहा है।

फिल्म एनिमल में बॉबी देओल ने अबरार का रोल प्ले किया है। एक्टर का स्क्रीन टाइम भले ही कम रहा हो लेकिन उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया। इस बीच फिल्म में एक्टर के मैरिटल रे-प सीन को लेकर विवाद हो रहा है। जिसके बाद अब बॉबी देओल ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में इस मामले में खुलकर बात की।

bobby deol

बॉबी देओल ने कहा कि, फिल्म एनिमल में इस सीन को करते वक्त उन्हें किसी भी तरह की झिझक महसूस नहीं हुई। मुझे पहली बार पता चला कि बिना एक शब्द या डायलॉग बोले भी मैंने फैंस का दिल जीत लिया। इस रोल को करके मुझे एनर्जी मिली और मेरे अंदर का टैलेंट बाहर आया है।”

बॉबी ने आगे अपने रोल पर बात की और कहा, “जब मैं फिल्म में अपना रोल परफॉर्म कर रहा था, तो मुझे कोई झिझक महसूस नहीं था। मैं ऐसा कैरेक्टर प्ले कर रहा था, जो इविल है और महिलाओं को ऐसे ही ट्रीट करता है। वो ऐसा ही है और मैंने उसे वैसा ही पोर्ट्रे किया। रोल के हिसाब से इसे फिल्म में सही दिखाया गया।”

बता दें कि, फिल्म एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कमाई के मामले में फिल्म जल्द ही वर्ल्डवाइड 700 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, शक्ति कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर और सुरेश ओबेरॉय लीड रोल में नजर आए।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.