Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

मौलाना से शादी करने वाली सना खान ने प्‍यार में धोखा मिलने पर की थी आत्‍महत्‍या की कोशिश, फिर…

बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कह चुकी बिग बॉस फेम एक्‍ट्रेस सना खान का 21 अगस्‍त को बर्थ डे है।

इस्‍लाम का हवाला देकर ग्लैमर से भरी फिल्‍मी दुनिया छोड़ चुकी सना खान अपने मौलाना पति मुफ्ती अनस सैयद के साथ मालदीव में छुट्टियों में मजे करके लौटी हैं। मौलवी के साथ निकाल के बाद हमेशा बुर्के में नजर आने वाली सना खान का फिल्‍मी करियर बड़ा ही उथल-पुथल वाला रहा। यहां तक की सना खान ने प्‍यार में धोखा मिलने के बाद आत्‍तहत्‍या तक करने का प्रयास कर चुकी हैं।

बॉलीवुड को मजहब का हवाला देकर किया अलविदा
अफेयर के कारण खूब सुर्खियों में थीं
सना खान फिल्म ‘जय हो’, वेब सीरीज स्पेशल ऑपरेशन्स में नजर आईं सना खान ने एक झटके में ग्लैमरस दुनिया से नाता तोड़कर फिल्‍मी दुनिया से ओझल हो गई। फिल्मी करियर को छोड़कर मौलाना मुफ्ती से शादी कर ली। सना खान अपने इस अफेयर के कारण खूब सुर्खियों में भी आईं थी क्‍योंकि ब्रेकअप होने के बाद उन्‍होंने प्‍यार में धोखा देने वाले शख्स की खुलेआम पोल खोली थी और खूब सारे आरोप लगाए थे।

प्‍यार में धोखा मिलने के बाद सना खान ने की थी आत्‍महत्‍या की कोशिश
प्‍यार में धोखा मिलने के बाद सना खान ने की थी आत्‍महत्‍या की कोशिश
सना खान का अफेयर मशहूर कोरियोग्राफर मेलविन लुईस से था। दोनों लंबे असरे तक लव रिलेशनशिप में रहे और जमकर सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन अचाकन दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई। सना ने लुईस पर खुलकर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि लुईस ने उसका इस्‍तेमाल किया। सना खान इस ब्रेकअप के बाद जबरदस्‍त डिप्रेशन में चली गई और इससे छुटकारा पाने के लिए उन्‍होंने आत्‍महत्‍या करने के लिए नींद की गोलियां भी खा ली थीं।

सना ने लुईस पर लगाए थे ये गंभीर आरोप
सना ने कोरियोग्राफर लुईस पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था मुझे ज्यादा दुख हुआ कि लुईस ने एक छोटी उम्र की लड़की को गर्भवती कर दिया था। वो अपनी ही स्टूडेंट के साथ फ्लर्ट करता था। हालांकि इस आरोप के बाद लुईस ने भी एक्‍ट्रेस सना पर गंभीर आरोप लगाए थे।

बॉलीवुड को मजहब का हवाला देकर किया अलविदा
अक्‍टूबर 2020 में अचानक एक पोस्‍ट में सना खान ने मानवता की सेवा करने का हवाला देकर बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। तब एक पोस्‍ट किया जिसमें लिखा था- “मैंने अपने मजहब में तलाश किया तो मुझे पता चला कि दुनिया की ये जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है। और वो एक ही सूरत में बेहतर होगी, जब आप अपने पैदा करने वाले के हुक्म के मुताबिक जिंदगी गुजारेंगे। सिर्फ दौलत और शोहरत को अपना मकसद नही बनाएंगे।”

 

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.