Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

क्या अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने प्री-वेडिंग क्रूज पार्टी में पहनी सोने की ड्रेस? सच जान लीजिए

नई दिल्‍ली: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। दावा किया जा रहा है कि इसमें दोनों ने यूरोप में अपनी प्री-वेडिंग क्रूज पार्टी के दौरान शुद्ध सोने से बने कपड़े पहने थे। हालांकि, यह तस्‍वीर सरासर गलत है। न्यूजचेकर ने फोटो की क्‍वालिटी में कई तरह की विसंगतियों का पता लगाया है। विशेष रूप से चेहरे, गर्दन, हाथों और कपड़ों में इन्‍हें देखा जा सकता है। सच यह है कि इस को एडिट करके बनाया गया है। ‘अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट गोल्ड क्लोथ्स’ के लिए कीवर्ड सर्च करने पर ऐसी कोई विश्वसनीय समाचार रिपोर्ट या ऐसी पोशाक में उनकी उपस्थिति की प्रामाणिक तस्वीरें नहीं मिलती हैं।

पुरानी तस्‍वीर में क‍िया गया हेरफेर

न्यूजचेकर के मुताबिक, फोटो का AI कंटेंट डिटेक्शन टूल ट्रूमीडिया और हाइव मॉडरेटर दोनों का इस्‍तेमाल करके विश्लेषण किया गया। दोनों टूल ने ‘हेरफेर के पर्याप्त सबूत’ की पहचान की। इस तरह निष्कर्ष निकाला कि इसमें AI या डीपफेक कंटेंट होने की 99.99 फीसदी आशंका है। इसके अलावा फोटो 1 जून, 2024 को इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई थी, जिसका कैप्शन था, ‘ब्यूटी ऑफ AI’।

आगे की जांच से पता चला कि 31 अक्टूबर, 2023 की इंडिया टुडे की रिपोर्ट में वही फोटो मिली। रिपोर्ट में कैप्शन था- राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी जियो वर्ल्ड प्लाजा के भव्य उद्घाटन पर। तस्वीरों की तुलना से पुष्टि हुई कि छवि के साथ डिजिटल छेड़छाड़ की गई थी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.