Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

ये हैं बॉलीवुड की दुनिया के 5 काले राज, न० 5 के चलते कई ने छोड़ दी इंडस्ट्री

आम लोग खासकर युवा पीढ़ी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता और अभिनेत्री को अपना आइडल मानते हैं।

कई युवा तो इन हस्तियों के स्ट्रगल को देखकर उनकी तरह बनने की चाह लिए मुम्बई भाग जाते हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि बॉलीवुड में न केवल मेहनत करनी पड़ती है बल्कि उन राहों से भी गुजरना पड़ता है जो बहुत डर्टी है।

हम आपको कुछ बॉलीवुड के डर्टी सिक्रेट बता रहे हैं, जिसे हर युवा को जरुर पता होना चाहिए।

बॉलीवुड के डर्टी सिक्रेट – 

1 – कास्टिंग काउच-
बॉलीवुड के लिए कास्टिंग काउट कोई नया शब्द नहीं है। यह इस व्यवसाय में आम है। अकसर किसी न किसी अभिनेत्री या मॉडल से यह सुना जाता रहा है। कोई न कोई अभिनेत्री या मॉडल आयदिन किसी ने किसी पर कॉस्टिंग काउट का आरोप लगाती रहती है या कुछ अपने शुरुआती दिनों में उनके साथ हुए कॉस्टिंग काउच के बारे में दबी जुबान से स्वीकार भी करती है। यह बॉलीवुड की सच्चाई भी है। कंगना रनौत, रणबीर सिंह जैसे कलाकारों ने भी इस बात को स्वीकार भी किया है।

2 – पति पत्नी के अलावा अन्य से संबंध-
बॉलीवुड में अफेयर, शारीरिक संबंध जैसी चीजें ऐसी है जैसे कपड़े। यहां बॉलीवुड हस्तियों के रोज रिलेशनशिप स्टेटस चेंज हो जाते है। इतना ही नहीं शादीशुदा लोगों के भी अन्य से संबंध होते हैं जिस कारण उनकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो जाती है। तभी हर कुछ महीनों में किसी न किसी के तलाक की खबरें सुनने को मिलती है।

3 – अंतरंग दृश्य-
आज ऐसी स्थिती बन चुकी है कि बॉलीबुड फिल्मों में अगर अंतरंग दृश्य न होतो वो फिल्में फ्लॉप हो जाती है। जहां जरुरत नहीं भी हो वहां भी ऐसे दृश्य डालने की कोशिश की जाती है लेकिन बहुत से स्टार के जीवनसाथी को ऐसी चीजें अच्छी नहीं लगती। जिससे उनके रिश्ते बिगड़ने शुरु हो जाते हैं।

4 – अंडरवर्ल्ड कनैक्शन-
मंदाकीनी, ममता कुलकर्णी जैसे अनेक स्टार है जिनका अंडरवर्ल्ड से संबंध किसी से छिपा नहीं है। बहुते से लोगों की मजबूरी होती है तो बहुत से स्टार जल्दी कामयाबी पाने के लालच में अंडरवर्ल्ड से संबंध जोड़ते हैं।

5 – धमकी मिलना-
कलाकारों को उनके काम की वजह से उन्हें धमकियां मिलना आम बात है। अभी हाल ही में दंगल में अभिनय करने वाली कश्मीर की जायरा वसीम को धमकी मिली। इससे पहले ही बहुत से कलाकारों को धमकियां मिली है।

ऐसे ही न जाने कितने बॉलीवुड के डर्टी सिक्रेट है जो उस चमकती दुनिया के पीछे है। जो चीजें जैसी दिखती है वैसा यहां बिल्कुल नहीं है। यहां की चमकती दुनिया के पीछे से सच को अगर कोई आम आदमी देख ले तो उसके तो होश ही उड़ जाऐ।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.