Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

ये है राज कुंद्रा का हॉटशॉट्स ऐप जिस पर अपलोड किए जाते थे पो’र्न वीडियो, जानिए कैसे करता है काम

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को पो’र्न फिल्मों का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

राज कुंद्रा पर कुछ महीने पहले ही एक मॉडल ने न्यू’ड ऑडीशन मांगने का आरोप लगाया था, जिसके बाद इस मामले में जांच शूर हुई और अब तक इस मामले में केनरिन नाम की कंपनी, वी ट्रांसफर (WeTransfer) प्लेटफॉर्म और हॉटशॉट्स (HotShots) ऐप का नाम सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, कुंद्रा ने पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में 8 से 10 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

राज कुंद्रा ने ब्रिटेन में रह रहे अपने भाई के साथ केनरिन नामक कंपनी बनाई और उसका रजिस्ट्रेशन विदेश में करवाया ताकि भारत के साइबर लॉ से बचा जा सके। पो’र्न मूवी के वीडियो भारत में शूट किए गए थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें केनरिन को भेजा गया। इन वीडियो को हॉटशॉट्स के साथ दूसरे ऐप पर पेड सब्सक्रिप्शन के साथ बेचा गया।

ये है राज कुंद्रा का हॉटशॉट्स (Hotshots) ऐप जिस पर अपलोड किए जाते थे भारत में शूट किए गये पोर्न, जानिए कैसे करता है काम
जानिए क्या है हॉटशॉट्स ऐप
पोर्न फिल्मों के मामले में जिस हॉटशॉट्स ऐप का नाम सामने आया है, उसका पूरा नाम हॉटशॉट्स डिजिटल एंटरटेनमेंट (HotShots Digital Entertainment) है। इस ऐप को केनरिन लिमिटेड ने तैयार किया है। आपकों बता दें कि जिस कंपनी ने इस ऐप को बनाया है वो कंपनी भी राज कुंद्रा के भाई की है, जो ब्रिटेन में रहता है। यह एपलीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसे APK फाइल की मदद से फोन में इंस्टॉल किया जा सकता है। इसका साइज करीब 42MB है।

कैसे कंटेंट हैं इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध
बात करें इस एप्लीकेशन के कंटेंट की तो इस पर पो’र्न वेब सीरीज से लेकर पो’र्न मूवी दिखाई जाती हैं। इस ऐप पर उसका एक्सक्लूसिव कंटेंट, लाइव शो, हॉटशॉट्स लाइव जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। भारत के लगभग 1 मिलियन (10 लाख) से ज्यादा यूजर्स भी इस एप्लीकेशन पर मौजूद हैं। राज कुंद्रा ने जो पो’र्न वीडियो भारत में शूट किए गए थे, उन्हें इसी ऐप की मदद से लोगों तक पहुंचाया गया।

(साभार- hindnow)

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.