Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
OffBeat

ये है 15 घंटो तक बिना बिजली के चलने वाला शानदार Fan, बिना इन्वर्टर के चिलचिलाती गर्मी से दिलाएगी राहत..

जरा सोचिए अगर गर्मी के दिनों में लाइट चली जाए और वो भी घंटों के लिए तो कैसा हो? एक तो गर्मी और लाइट जाने के बाद पंखा भी नसीब न हो, कैसा लगेगा न ऐसी स्थिति में। भले ही घर पर इन्वर्टर क्यों न हो लेकिन लंबी लाइट जाने के बाद गर्मी में रहना ही पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि एक ऐसी डिवाइस के बारे में जो आपको बिना लाइट के घंटों तक ठंडी हवा देती है। इस डिवाइस का नाम है पोर्टेबल टेबल फैन। जी हां, इसके जरिए आप बिना बिजली के भी ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन टेबल फैन्स के बारे में जो 14 से 15 घंटे तक आपका साथ निभा सकते हैं।

Smartdevil portable Table Fan– इसे आप अमेजन से 1,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें दमदार बैटरी दी गई है जिसे रिचार्ज किया जा सकता है। इसमें 3000mAh की बैटरी दी गई है। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर यह 14 से 15 घंटे तक काम करता है। यह बेहद ही पोर्टेबल है। इसे आप बेड के पास या खाने की टेबल के पास आराम से रख सकते हैं।

Bajaj PYGMY Mini 10W Fan– कम बजट वालों के लिए यह फैन बढ़िया विकल्प है। यह फैन यूएसबी चार्जिंग के साथ आता है। इसमें ली-आयन बैटरी दी गई है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 4 घंटे तक आपका साथ निभा सकती है। इसकी कीमत 1,270 रुपये है। बिना इलेक्ट्रिसिटी के भी ये आपको ठंडी हवा देगा।

Fippy MR-2912 Rechargeable Battery Table Fan- इसमें तीन ब्लेड दिए गए हैं। यह व्हाइट कलर में आता है। इसे आप दीवार पर भी टांग सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें यूएसबी और एसी डीसी मोड दिए गए हैं। इसकी कीमत 3,299 रुपये है। इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.