Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला के ‘अग्निवीर’ बनने पर Anupam Kher को हुआ गर्व, तारीफ के पुल बांधते हुए लिखा- ‘प्रेरणा की मिसाल’

Anupam Kher Praised Ravi Kishan Daughter:एक्टर टर्न पॉलिटिशियन रवि किशन की 21 साल की बेटी इशिता शुक्ला अब देश सेवा करेंगी. वे अग्निपथ योजना के तहत जल्द डिफेंस ज्वाइन करने वाली हैं. बेटी की इस एचिवमेंट पर रवि किशन बेहद फख्र महसूस कर रहे हैं. वहीं एक्टर को तमाम सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं. बॉलीवुड के वेटरन एक्टप अनुपम खेर ने भी एक लेटर लिखकर रवि किशन की बेटी की सराहना की है.

अनुपम खेर ने नोट लिखकर रवि किशन की बेटी की तारीफ की
अनुपम खेर ने रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला की सराहना करते हुए एक पत्र लिखा है. अनुपम ने लिखा कि इशिता की उपलब्धि अन्य लड़कियों के लिए उदाहरण बनेगी और उन्हें प्रेरणा भी देगी. अनुपम ने गुरुवार सुबह ट्विटर पर हिंदी में एक छोटे से नोट के साथ रवि किशन और उनकी बेटी इशिता शुक्ला की एक तस्वीर शेयर की. एक्टर ने अपने नोट में लिखा, “मेरे प्रिय मित्र रवि किशन, आपकी बेटी इशिता के बारे में प्रेरणादायक समाचार पढ़ें! कि वह अग्निवीर योजना के तहत हमारे रक्षा बलों में शामिल हो गई है. मुझे खुशी के साथ-साथ गर्व भी है. इशिता को मेरा प्यार और आशीर्वाद दें और उससे कहना उसका ये कदम लाखों बच्चियों के लिए प्रेरणा की मिसाल बनेगा! जय हिन्द!

 

 

इशिता शुक्ला के प्लानिंग का रवि किशन ने किया था खुलासा
रवि किशन ने हाल ही में इशिता के बारे में पोस्ट को रीट्वीट करके इस खबर को कंफर्म किया था. उन्होंने इससे पहले ट्विटर पर इशिता की प्लानिंग का खुलासा किया था, उन्होंने ट्वीट किया था, ”मेरी बहादुर बेटी इशिता शुक्ला हमारे देश की सेवा के लिए पिछले 3 सालों से बहुत मेहनत कर रही है. वह दिल्ली निदेशालय की 7 गर्ल्स बटालियन की कैडेट है, जो इस कड़ाके की ठंड में ट्रेनिंग ले रही है और कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए कोहरे से लड़ रही है.”

उन्होंने ये भी शेयर किया था, ”मेरी बेटी इशिता शुक्ला ने सुबह मुझसे पूछा कि वह क्या करना चाहती है. अग्निपथ योजना के माध्यम से सेना में शामिल हों. मैंने कहा आगे बढ़ो बेटा.”

रवि किशन के चार बच्चे हैं
बता दें कि रवि किशन ने बचपन की दोस्त प्रीति किशन से शादी की है. कपल की तीन बेटियां हैं  रीवा, तनिष्क, इशिता और एक बेटा – सक्षम हैं. उनके चारों बच्चे फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.