Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

राज और शिल्पा शेट्टी के बीच हुआ बड़ा झगड़ा, छापेमारी के दौरान रो पड़ी एक्ट्रेस, जानिए…

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं.

जहां हाल ही में पोर्नोग्राफी केस में राज को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया है. 23 जुलाई के दिन राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने उनकी रिमांड को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया. इस बीच पुलिस ने शिल्पा शेट्टी के घर की तलाशी भी ली थी. जहां टीम के साथ राज कुंद्रा भी घर पहुंचे थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा शेट्टी के साथ उनके घर पर क्राइम ब्रांच ने कड़ी पूछताछ की थी. जहां शिल्पा और राज को एक दूसरे के साथ बैठाया गया था. इस बीच शिल्पा और राज के बीच तगड़ी बहस होने की खबर भी अब सामने आई है.

Raj Kundra Case: राज और शिल्पा शेट्टी के बीच हुआ बड़ा झगड़ा, छापेमारी के दौरान पुलिस के सामने रो पड़ी एक्ट्रेस
फ्री प्रेस जनरल की खबर के अनुसार, शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से खूब झगड़ा किया था. राज वहां पूरी पुलिस की टीम के साथ लाए गए थे. पुलिस और राज को घर पर देखकर शिल्पा शेट्टी पूरी तरह से हिल गई थीं. जहां पुलिस ने शिल्पा शेट्टी के साथ कड़ी पूछताछ की वहीं कहा गया है कि उस दौरान एक्ट्रेस अपना बयान देते हुए रो भी पड़ी. शिल्पा ने अपने बयान में बताया है कि उनका इस केस और एप से कोई लेना देना नहीं है. यहां तक कि उन्हें पता भी नहीं था कि उनके पति ऐसा कोई एप बना रहे हैं.

ऐसे में अब राज कुंद्रा की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं. मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राज के दफ्तर में काम करने वाले कुछ कर्मचारी अब राज के खिलाफ इस केस में पुलिस के गवाह बन चुके हैं. जिस वजह से पुलिस का ये केस अब और भी ज्यादा तगड़ा बन गया है. राज कुंद्रा इस वक्त जेल में बंद हैं. पुलिस इस केस को और भी ज्यादा ठोस बनाने में लगी हुई है. जिस वजह से पुलिस लगातार इस केस पर काम कर रही है. कोर्ट की अगली तारीख से पहले पुलिस इस केस को और भी ज्यादा सुलझा लेना चाहती है जिससे वो राज को सजा दिला पाए.

Source.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.