Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

राज कुंद्रा की 5 कैरेट की हीरे की अंगूठी देख शिल्पा शेट्टी ने तुरंत कर दी शादी के लिए हां…

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा इन दिनों गलत वजहों से सुर्खियां बटोर रहे हैं.

राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को पोर्नोग्राफी के एक मामले में गिरफ्तार किया था. फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में जेल में है. पोर्नोग्राफी केस में आने से पहले, राज और शिल्पा ने एक खुशहाल लाइफ जी है. वे सोशल मीडिया पर कपल गोल वाली तस्वीरें और पोस्ट शेयर करते थे.

Raj Kundra proposed to Shilpa Shetty with 5 carats diamond ring
शिल्पा शेट्टी ने कई साल पहले खुलासा किया था कि कि कैसे उन्हें राज कुंद्रा से प्यार हुआ और कैसे उनकी ड्रीमी लव स्टोरी आगे बढ़ी और रोमांस हुआ.  शिबानी दांडेकर के टॉक शो में शिल्पा ने खुलासा किया था कि जब राज ने उन्हें एक ‘छोटी अंगूठी’ के साथ प्रपोज किया था, तो वह कैसे स्तब्ध रह गईं थीं.

पांच कैरेट की अंगूठी के साथ किया प्रपोज
शिल्पा शेट्टी ने कहा था कि राज ने पेरिस में वायलिन बजाने वालों के साथ एक बैंक्वेट हॉल बुक किया था. उन्होंने शिल्पा से कहा था कि यह सिर्फ एक सामान्य लंच है और उन्होंने अपने पैरेंट्स से पहले ही पूछ लिया था. उन्होंने पांच कैरेट हीरे की अंगूठी के साथ मिठाई खाते हुए उन्हें(शिल्पा) को प्रपोज किया.

अंगूठी देखने के बाद भरी हामी
शिल्पा ने कहा कि जब उन्होंने अंगूठी देखी, तो वह हैरान रह गई ये ते पांच कैरेट की है. उन्होंने राज कुंद्रा को हां कहने में दो सेकंड का वक्त लिया, राज ने उनसे कहा कि शादी की अंगूठी इससे बड़ी होगी. उसने वहीं शादी के लिए भी हामी भर दी.

सेबी ने लगाया जुर्माना
इस बीच, साइबर सेल के एक मामले में राज कुंद्रा की अग्रिम जमानत को 2 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है.  पोर्नोग्राफी केस के अलाबा शिल्पा और राज पर सेबी ने जुर्माना भी लगाया है. बाजार नियामक ने वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड, शिल्पा और राज कुंद्रा पर सही जानकारी नहीं देने पर और इसके परिणामस्वरूप अंदरूनी व्यापार मानदंडों के उल्लंघन के लिए 3 लाख रुपये का वित्तीय जुर्माना लगाया है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.