Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

‘रामायण’ एक्ट्रेस के इस डांस को लोगों ने बताया बेहद खराब, बोले ना ये सीता मां हो ही नहीं सकतीं

Dipika Chikhlia Topiwala Trolled: टीवी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को रामानंद सागर के टीवी शो रामायण से फेम हासिल है. दीपिका ने शो में सीता का किरदार निभाया था. शो में एक्ट्रेस की एक्टिंग से दर्शक इतने उत्साहित हो गए थे कि उन्हें ही सीता मानकर उनकी पूजा करने लगते थे. मगर दीपिका ने हाल ही में एक वीडियो अपलोड कर कुछ फैंस के निशाने पर आ गई हैं.

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह एक मॉर्डन ड्रेस में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस अपनी वीडियो में अपने ड्रेस को फ्लॉन्ट करती भी नजर आ रही हैं. दीपिका की इस वीडियो को देखने के बाद चंद यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं, जबकि चंद ऐसे यूजर्स हैं जो उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.

यहां देखें एक्ट्रेस का वीडियो

 

एक यूजर ने दीपिका के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ना ये कोई साता मां हैं ना हो सकतीं’. दूसरे यूजर ने इस वीडियो को ‘बेहूदा’ बताते हुए, एक्ट्रेस के वीडियो की निंदा की. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सीरियल रामायण में सीता के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को देखते हुए दीपिका को ऐसी वीडियो शेयर नहीं करना चाहिए. इस यूजर ने आगे कमेंट किया कि जो महिला ऐसे वीडियो को शेयर करती उनकी समाज में कोई इज्जत नहीं है. कई अन्य लोगों ने भी दीपिका को वेस्टर्न कपड़े पहनकर सीता की छवि खराब न करने की बात कही.

जबकि कुछ यूजर्स ने कहा कि रील और रियल लाइफ में अंतर होता है. एक फैन ने कहा कि इन यूजर्स को अपनी गंदी मानसिकता बदलनी चाहिए. अन्य लोगों ने दीपिका के इस वीडियो के लिए तारीफ भी की.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.