Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

राम चरण ने प्रेग्नेंट पत्नी उपासना के साथ मालदीव में वेकेशन किया एंजॉय शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

साउथ इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने वाले मशहूर अभिनेता रामचरण इन दिनों अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी के साथ मालदीव पहुंचे हैं। गौरतलब है कि सुपरस्टार रामचरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं। ऐसे में इनके घर में खुशियों का एक अलग ही माहौल है।

ram charan

इसी बीच रामचरण अपनी प्रेग्नेंट पत्नी उपासना के साथ समय बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में अब वह अपनी प्रेग्नेंट पत्नी के साथ मालदीव वेकेशन पर पहुंचे जिसकी झलक उन्होंने फैंस को भी दिखाई। तो आइए देखते हैं कपल की वेकेशन की तस्वीरें…

upasana

फैंस को दिखाई वेकेशन की झलक
बता दें, रामचरण ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमें यह दोनों एक दूसरे के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। देखा जा सकता है कि पहली तस्वीर में रामचरण और उपासना एक बोट में बैठे हुए नजर आ रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में वह खड़े हुए हैं जिसमें काफी स्टाइलिश दिखाई दिएv उनकी यह फोटो बैक साइड की है।

बता दे रामचरण अक्सर अपनी बीवी के साथ घूमना पसंद करते हैं। हाल ही में उपासना का दुबई में बेबी शावर भी हुआ था जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इससे पहले यह दोनों अफ्रीका की सैर पर भी निकले थे जहां पर भी उन्होंने जमकर एंजॉय किया था।

शादी के 10 साल बाद मां बनेगी उपासना
रामचरण और उपासना की शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं। कपल ने साल 2012 में शादी की थी। ऐसे में जब यह 10 साल के बाद माता-पिता बनने वाले हैं तो काफी खुश है। पिछले दिनों ही उपासना ने 10 साल बाद मां बनने के बारे में बात करते हुए कहा था कि, “मैं बहुत एक्साइटेड हूं और बहुत गर्व भी है कि मैंने मां बनने का फैसला तब किया जब हम चाहते थे, न कि जब समाज चाहता था। इसलिए, हमारी शादी के दस साल बाद, हमने अब एक बच्चा पैदा करने का फैसला किया है और मुझे लगता है कि ये सबसे अच्छा समय है, क्योंकि हम दोनों ही करियर के अच्छे प्वाइंट पर हैं। फाइनेंशियली हम दोनों सही हैं और हम अपने बच्चों की देखभाल खुद कर सकते हैं।”

upasana

बता दें, उपासना कामिनेनी के मां बनने की खबर उनके ससुर यानी कि पॉपुलर एक्टर चिरंजीवी ने साझा की थी। उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए कहा था कि “श्री हनुमान जी की कृपा से उपासना और राम चरण को जल्द पहला बच्चा होने वाला है।”

upasana

रामचरण की अपकमिंग फ़िल्में
बात करें रामचरण के काम के बारे में तो आखिरी बार उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ में देखा गया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया था। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ को ऑस्कर भी मिला। अब रामचरण जल्द ही फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ जानी-मानी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनके पास फिल्म ‘आरसी-15’ भी है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.