Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

रितेश देखमुख की कार कीमत सुनकर सोच में पड़ गए मुकेश अंबानी, खरीदी इतनी महंगी कार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख ने इस बार भी हमेशा की तरह बेहद धूमधाम से गणेश चतुर्थी का पवित्र त्यौहार मनाया. इस दौरान उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने भी गणपति बाप्पा का बेहद शानदार अंदाज़ में स्वागत किया. हालाँकि इस बार की गणेश चतुर्थी उनके उनके लिए ख़ास रही क्योंकि इस बार उन्होंने इस खास पर्व के मौके पर एक चमचमाती बीएमडब्ल्यू कार खरीदी.

बता दे रितेश और जेनेलिया अपने घर पर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करने के बाद सलमान खान की बहन और एक्टर आयुष शर्मा के घर पहुंचे. इस दौरान वह जिस गाडी से उनके घर गए वो अब चर्चा का विषय बना हुआ हैं.

रितेश देशमुख ने गणेश चतुर्थी के खास मौके पर न्यू बीएमडब्लू आईएक्स इलेक्ट्रॉनिक कार खरीदी हैं. जिसके कीमत लगभग 1.43 करोड़ रूपए बताई जा रही है. बता दे रितेश की कार जर्मन ऑटोमेकर की एक इलेक्ट्रिक गाड़ी है. सोशल मीडिया पर अब रितेश की इस कार की फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं.

बेहद शानदार हैं रितेश-जेनेलिया का कार कलेक्शन

बीएमडब्लू आईएक्स इलेक्ट्रॉनिक कार से पहले रितेश के गैरेज में कई लग्जरी और महंगी गाड़ियाँ हैं. साल 2017 में पत्नी जेनेलिया डिसूजा के बर्थडे पर रितेश ने टेस्ला मॉडल एक्स कार को गिफ्ट की थी. इसके आलावा उनके पास एक 3.5 करोड़ की बेंटले फ्लाइंग स्पर, 2 करोड़ रूपए की लैंड रोवर रेंज रोवर वोग, 1.4 करोड़ रूपए की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और 1.3 करोड़ रूपए की मर्सिडीज बेंज एक्स क्लास भी हैं.

रितेश देशमुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार ‘एक विलेन रिटर्न’ में नजर आये थे और अब जल्द ही ‘ककुडा’ और विस्फोट फिल्म में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आने वाले हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.