Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

रुपाली गांगुली ने रणबीर कपूर को सिखाया बच्चे के साथ खेलना, रणवीर हुए भावुक, देखे वीडियो…

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को इस वक्त बॉलीवुड का सबसे दमदार कपल माना जाता है। वास्तव में दोनों फिल्म उद्योग के सबसे प्रभावशाली परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। जिसके बाद सिर्फ 2 महीने बाद ही माता-पिता बनने की खबर से वह लगातार खुश थे। हालांकि 6 नवंबर को फैंस और परिवार का इंतजार खत्म हुआ और आलिया ने बेटी को जन्म दिया।

जब से रणबीर कपूर पापा बने हैं, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वास्तव में, आलिया-रणबीर जब से माता-पिता बने हैं तब से चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इसी बीच रणबीर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे बता रहे हैं कि उन्हें बेटा चाहिए या बेटी।

रणबीर कपूर का यह वीडियो उनके शो ‘संडे विद स्टार परिवार’ में पहुंचने के वक्त का है। शो में आने के बाद उन्हें मशहूर एक्ट्रेस और अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने बेबीसिटिंग की ट्रेनिंग दी। इसी बीच उन्होंने खुलासा किया कि वह एक बेटी चाहते हैं। वायरल वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें बेटी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने यह भी खुलासा किया कि आलिया को बेटा चाहिए।

इस बीच सबसे अच्छी बात यह रही कि भगवान ने रणबीर कपूर की भी सुनी और उन्हें एक बेहद खूबसूरत बेटी का आशीर्वाद दिया। रणबीर के इस वायरल वीडियो को देखने के बाद एक बात तो साफ है कि एक्टर एक अच्छे पिता साबित होंगे और अपनी लाडली बेटी से खूब प्यार करेंगे।

आपको बता दें कि रविवार (6 नवंबर) को सुबह करीब 9 बजे मीडिया में खबर आई थी कि रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया है और वह जल्द ही मां बनने वाली हैं. जिसके बाद दोपहर 12.05 बजे उसने बेटी को जन्म दिया।

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.