Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

रे-प सीन शूट करने के लिए Dalip Tahil से चुपचाप बोलते थे डायरेक्टर ‘कपड़े फाड़ दो सब कर लो एक्टर ने किया था खुलासा

दलीप ताहिल बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक फेमस विलन माने जाते हैं। हालांकि कुछ वक्त पहले वह ड्रिंक एंड ड्राइव केस को लेकर काफी सुर्खियों में बने थे। एक्टर को 2 साल की सजा भी सुना दी गई थी। लेकिन अब इसी बीच एक्टर का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के दौरान एक्टर ने इंडस्ट्री के काले सच का काला चिट्ठा खोल डाला। एक्टर ने बताया कि रे-प सीन के वक्त डायरेक्टर उनसे कहा करते थे कि एक्ट्रेस के साथ में जो करना है कर लिया करो।

 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दलीप ताहिल ने इस बात का खुलासा तब किया जब बॉलीवुड में मी टू का मामला सामने आया। इसी दौरान सिद्धार्थ कनन से बातचीत के दौरान एक्टर कहते हैं कि “जब 25 साल पहले मुझे एक रेप सीन की शूटिंग करनी थी, तब मुझे डायरेक्टर ने कहा कि जब तुम सीन शूट करोगे तो हीरोइन के कपड़ो को फाड़ देना, बाद में जो तुम्हारा मन हो करना, हम उसे ये सब नहीं बताने वाले हैं।

 

दलीप ताहिल ने इसी दौरान ये भी बताया कि “मुझे डायरेक्टर की ये बात बहुत खराब लगी और इसलिए मैंने उन्हें साफ इनकार भी कर दिया था। उन्हें मैंने ये भी कहा कि ये पूरी तरह गलत है। बाद में मैंने उस लड़की को बुलाकर पूछा कि क्या तुम जानती हो कि ये सब लोग इस तरह की प्लानिंग कर रहे हैं। इस बात को सुनते ही लड़की परेशान होकर, रोते हुए अपने कमरे में भाग कर चली गई

 

इतना ही नहीं जया प्रदा के साथ हुए विवाद को लेकर भी दलीप ताहिल ने इसी दौरान अपनी चुप्पी तोड़ डाली थी। इस पर एक्टर ने कहा कि उन्होंने कभी भी एक्ट्रेस के साथ इस तरह का कोई सीन नहीं फिल्माया है। जब ऐसा हुआ ही नहीं तो एक्ट्रेस उनको थप्पड़ कैसे मार सकती हैं। दलीप ताहिल ने साल 1974 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘अंकुर’ से अपने करियर की शुरुवात की थी। लेकिन उनको असल पहचान फ़िल्म ‘शान’ से मिली। इस फ़िल्म में उन्होंने विलेन का रोले अदा किया था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.