Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

शगुफ्ता अली की मदद के लिए आगे आए जॉनी लीवर, तंगहाली की कहानी जानकर आएगा रोना

टीवी और फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस शगुफ्ता अली (Shagufta Ali), जो पिछले 4 सालों से बीमार हैं और इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं.
हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) से मदद की गुहार लगाई. हालांकि, एक्ट्रेस ने अबतक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि उन्हें सोनू सूद से मदद मिली है या नहीं. इस बीच खबर आ रही हैं कि मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर और एक्टर शिविन नारंग उनकी मदद को आगे आए हैं.

तंगहाली से जूझ रहीं एक्ट्रेस शगुफ्ता अली, मदद के लिए आगे आए शिविन नारंग और जॉनी लिवर shivin narang and johnny lever help shagufta ali bollywood Tadka
रिपोर्ट की माने तो मीडिया से बात करने के दौरान शगुफ्ता अली (Shagufta Ali) ने जॉनी लीवर और शिविन नारंग का नाम लिया है. एक्ट्रेस ने बताया कि आर्थिक तंगी की जानकारी मिलते ही जॉनी लिवर ने उनसे संपर्क कर मदद देने को कहा. इसके अलावा शगुफ्ता ने सीनियर एक्ट्रेस मधुमति कपूर, शशांक सेठी और शिविन नारंग का भी नाम लिया है. शगुफ्ता ने इंडस्ट्री को 36 साल दिए हैं और 15 से अधिक लोकप्रिय फिल्मों और लगभग 20 टीवी धारावाहिकों में काम किया है, और आज उनके पास काम न होने से उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है.

पिछले 4 सालों में अपने गुजर बसर के लिए उन्होंने अपने घर के समान तक बेच डाले, लेकिन अब उनके पास उतने पैसे नहीं है, जिससे वह अपनी बीमारी का इलाज करवा सकें. दरअसल, उन्हें कैंसर था, थर्ड स्टेज का. उन्होंने बताया कि वह पहली बार इस बारे में मीडिया में बात कर रही हैं. किसी को नहीं पता था कि वह इस दौर से गुजर रही हैं, सिवाय इंडस्ट्री के बहुत कम लोगों को छोड़कर जो उनके करीबी दोस्त थे. वह समय था जब उनके हाथ में बहुत काम था. उन्हें स्तन कैंसर का पता चला था और वह तीसरे स्टेज में था. उन्हें उस गांठ को हटाने के लिए बड़ी सर्जरी से गुजरना पड़ा.

अब पिछले 4 साल से उन पर जिंदगी बहुत कठोर हो गई है. उन्हें 6 साल पहले मधुमेह (Diabetes) का पता चला था और तब से वह कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही हैं, उनकी स्वास्थ्य की स्थिति खराब हो गई है. मधुमेह ने उनके पैरों को बहुत बुरी तरह प्रभावित किया है. उनके पैर सुन्न हैं और बीच-बीच में उसमें भयानक दर्द भी होता था. तनाव के स्तर के कारण उनका शुगर लेवल बढ़ गया है और अब इसका असर उनकी आंखों पर भी पड़ा है और इसके लिए उन्हें इलाज करवाना होगा.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.