Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

शर्लिन चोपड़ा: राज कुंद्रा ने कहा शिल्पा शेट्टी को पसंद आती हैं मेरी नंगी विडियो व फोटोज, शिल्पा के पति मेरे से गलत…

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा केस में दिन-प्रतिदिन नये मोड़ आ रहे हैं.

मुंबई की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को मॉडल-एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा से पूछताछ की. ये पूछताछ करीब 8 घंटे तक लंबी चली थी. जिसमें शर्लिन ने राज कुंद्रा को लेकर कई बड़े खुलासे किए. आपको बता दें शर्लिन चोपड़ा को प्रॉपर्टी सेल विभाग ने 160 सीआरपीसी के अंतर्गत समन भेजा था. पुलिस की पूछताछ के बाद मॉडल शर्लिन ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को लेकर एक खुलासा किया है.

इंडिया टुडे से खास बातचीत में शर्लिन ने बताया है कि राज कुंद्रा ने उन्हें यह कहकर गुमराह किया कि बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को उनके वीडियो बहुत पसंद आ रहे हैं. मॉडल शर्लिन ने आगे कहा कि राज मेरे मेंटॉर थे. उन्होंने मुझे यह कहकर गुमराह किया कि जो भी मैं शूट कर रही हूं वह सिर्फ ग्लैमर के लिए है.

शर्लिन ने आगे बताया कि राज कुंद्रा ने उनसे कहा था कि उनकी पत्नि शिल्पा शेट्टी को उनके वीडियो और फोटोज पसंद आ रहे हैं. उन्होंने मुझे विश्वास दिलाया था कि सेमी न्यूड और पॉर्न कैजुअल है. हर कोई करता है तो मुझे (शर्लिन) भी करना चाहिए.

शर्लिन चोपड़ा का राज कुंद्रा पर आरोप, घर में घुसकर की थी ज़बरदस्ती और किस, राज ने कहा शिल्पा से संबंध ठीक नहीं, मैंने बाथरूम में लॉक कर बचाया ...मॉडल और एक्ट्रेस शर्लिन ने कहा कि मुझे नहीं मालूम था कि कहां से शुरू करना है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन इस तरह के स्कैंडल में फंस जाउंगी और मुझे क्राइम ब्रांच के सामने अपना स्टेटमेंट देना पड़ेगा. जब मैं पहली बार राज कुंद्रा से मिली थी तो मैंने सोचा था कि मेरी पूरी जिंदगी बदल जाएगी.

मुझे लगा था मुझे बड़ा ब्रेक मिला है लेकिन मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज मुझसे गलत चीजें करवाएंगे. शर्लिन ने आगे कहा कि मैंने आर्म्सप्राइम के साथ एग्रीमेंट साइन किया और वीडियोज बनाने लगी.

हालांकि शुरुआत में ये ग्लैमरस वीडियो थी और उसके बाद ये बोल्ड फिल्में बनने लगीं. बाद में मुझे सेमी न्यूड और न्यूड वीडियोज बनाने पड़े. मुझे हमेशा कहा जाता था कि इसमें कुछ गलत नहीं है क्योंकि ये आजकल सभी करते हैं.

मॉडल शर्लिन ने इंटरव्यू में बताया कि राज कुंद्रा हमेशा उनसे कहा करते थे कि शिल्पा शेट्टी को उनके वीडियो और फोटोज काफी पसंद आते हैं. इससे मुझे वीडियोज पर काम करने में जबरदस्त मोटिवेशन मिलती थी.

जब आप शिल्पा शेट्टी जैसे लोगों से मोटिवेट होते हैं तो आपको समझ नहीं आता है क्या गलत है और क्या सही. जब मुझे इस तरह के वीडियो बनाने के लिए तारीफ मिलती थी तो मैं इसे और बेहतर बनाने की कोशिश करती थी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.